Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 जनवरी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले इसे अवश्य पढ़ें

Advertiesment
हमें फॉलो करें 26 जनवरी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले इसे अवश्य पढ़ें
हमारा राष्ट्रीय ध्वज और गणतंत्र दिवस
 
 
प्यारे बच्चों, 
 
प्रतिवर्ष 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाते हैंं। लेकिन क्या तुम जानते हो कि जो राष्ट्रीय ध्वज हम फहराते हैं उसको फहराने का सही तरीका क्या है? अगर आपको पता नहीं है तो कोई बात नहीं। हम आपको बता रहे हैं झंडा फहराने का सही तरीका। 
 
आइए देखें :- 
 
* फटा या मैला झंडा नहीं फहराया जाता है। 
 
* जब भी झंडा फहराया जाए तो उसे सम्मानपूर्ण स्थान दिया जाए। उसे ऐसी जगह लगाया जाए, जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
 
* झंडे पर कुछ भी लिखा या छापा नहीं होना चाहिए।
 
* जब झंडा फट जाए या मैला हो जाए तो उसे एकांत में पूरा नष्ट किया जाए।
 
* जब झंडा किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
 
* किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा, न ही बराबर में रखा जाएगा।
 
* झंडा केवल राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही आधा झुका रहता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : करो अपने मन की