Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें ये 20 साव‍धानियां

Webdunia
Kite Festival 2021
 
मकर संक्रांति खुशियों का पर्व है। इस वर्ष यह पर्व 14 जनवरी 2021 को मनाया जा रहा है। पिछले साल से कोरोना का खतरा सभी पर मंडरा रहा हैं और अब बर्ड फ्लू भी घात लगाएं बैठा है ऐसे समय में हमें अपने साथ-साथ आकाश में उड़ान भर रहे पक्षियों का भी विशेष ध्यान रखना होगा। यहां यह बात ध्यान रखने योग्य है कि इस दिन पतंगबाजी के उत्साह में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सैकड़ों लोग घायल हो जाते हैं।

आइए जानें क्या सावधानियां जरूरी है इस खेल से पहले...
 
1. छत पर पतंग उड़ाते समय मुंडेर का विशेष ध्यान रखें। 
 
2. पतंग उड़ाने के लिए चाइना की डोर का प्रयोग कतई न करें।
 
3. स्वदेशी सूत के मांझे का प्रयोग करें, यह चाइना डोर की तरह खतरनाक नहीं होता।
 
4. बच्चों को मांझे से दूर रखें, और पतंग उड़ाते समय उनका विशेष ध्यान रखें।
 
5 पतंग का मंझा किसी से टकराने न पाए, इसका खास ध्यान रखें। तीखे मांझे से हाथ-पैर व गर्दन भी कट सकती है।
 
6 मांझा पकड़ने वाले और पतंग उड़ाने वाले में तालमेल बनाए रखें।
 
7 सुरक्षि‍त स्थान पर खड़े होकर ही पतंग उड़ाएं। हो सके तो खुले मैदान में जाकर पतंग उड़ाने का आनंद लें।
 
8 पतंग के धागे से टकराकर कोई पक्षी घायल न हो, इसका ध्यान रखें।
 
9 पतंग कहीं अटकने पर जोर से न खींचे, किसी को नुकसान पहुंच सकता है।
 
10 धूप तेज होने पर पतंग न उड़ाएं, आपको चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है।
 
11. आकाश में पतंग पर ध्यान होने से बच्चे छत से गिर भी सकते हैं। प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चे संक्रांति पर छत से गिर कर जान गंवा देते हैं।
 
12. आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के मरने की संख्या संक्रांति पर बढ़ जाती है। उनके पंख मांझे में उलझकर कट जाते हैं।
 
13. सड़क पर मांझा तैयार न करें। इससे किसी भी बाइक सवार को जान का खतरा हो सकता है।
 
14. मांझा तैयार करने में बल्ब का चूरा, सरस, और नीला थोथा प्रयोग में न लाएं यह पक्षियों के साथ इंसान की जान के लिए भी घातक है।
 
15. फटी पतंग की डंडियों से आंखों को बचाएं। फटी पतंग तुरंत डस्टबीन में डालें।
 
16. पतंग उड़ाते समय गॉगल अवश्य पहनें। सूर्य की सीधी किरणें आंख और त्वचा के लिए अत्यंत हानिकारक हैं।
 
17. पतंग उड़ाने से पहले हाथों में दस्ताने पहनें।
 
18. अगर अंगुली कट जाए तो फौरन उस पर हल्दी का लेप लगाएं। घाव गहरा हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
 
19. त्वचा पर अच्छी क्वॉलिटी का सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
 
20. पतंग पकड़ने के लिए सड़क पर ना निकलें। इस हरकत से दुर्घटना की प्रबल संभावना होती है।

ALSO READ: मकर संक्रांति के दिन घटी थी ये 5 पौ‍राणिक घटनाएं

ALSO READ: मकर संक्रांति व्रत कैसे करें, जानिए पौराणिक विधि और विशेष मंत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

world earth day: पृथ्वी दिवस पर 10 प्रभावशाली पंक्तियां क्या हैं?

Earth Day 2026: पृथ्वी दिवस: धरती पर से जीवन का विनाश है नजदीक, जानिए 5 खास कारण

Ramanuja Jayanti: रामानुज जयंती कब और क्यों मनाई जाती है, जानें 5 रोचक तथ्य

महिला आरक्षण की फिर वही परिणति क्यों?

अगला लेख