Publish Date: Mon, 24 Jan 2022 (11:52 IST)
Updated Date: Mon, 24 Jan 2022 (11:56 IST)
शिक्षा का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। यह मौलिक अधिकार भी है लेकिन आज भी दुनिया में कई बच्चे अनेक कारणों की वजह से पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। जिसका एक मुख्य कारण है गरीबी। आज बुनियादी शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर शिक्षित नहीं है तो जीवन भर संघर्ष की राहों से ही गुजरना पड़ता है। क्योंकि शिक्षा से ही आपके जीवन का बेहतर विकास होता है। आपका विकास शिक्षा पर ही निर्भर करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी का दिन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया। इसके बाद से हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 की थीम -
हर साल अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर एक थीम तय की जाती है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 थीम है चेंजिंग कोर्स, ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन है। इस थीम का उद्देश्य है पिछले दो वर्षों के प्रभाव को विश्व स्तर पर शिक्षा को देने के तरीके को समझना और शिक्षा को एक बार फिर से आसान बनाने के लिए आसान तरीके खोजना है।
इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन -
उल्लेखनीय है कि, इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन देश-दुनिया में अलग- अलग तरीकों से मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर कई तरह के आयोजन भी किए जाते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य होता है - लर्निंग, इनोवेशन और फाइनेंसिंग। न्यूयॉर्क में स्थित मुख्यालय यूनेस्को में इसके आयोजन भी किए जाते हैं।
2018 में किया गया था एलान
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर, 2018 को शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका को बढ़ावा देने के मकसद से हर साल 24 जनवरी के दिन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इस फैसले के बाद नाइजीरिया और 58 अन्य सदस्य राष्ट्रों ने इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन को फॉलो किया। जिसके बाद से हर बच्चे तक मुफ्त और बुनियादी शिक्षा की पहुंचे। इस उद्देश्य के साथ हर साल यह अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।