dharma sangrah

क्या आप भी चाहते हैं डॉगी को पालना, तो जरूर पढ़ें यह रोचक तथ्य

Webdunia
जानवरों में कुत्ते ही वह पहली प्रजाति थी जिसे लोगों ने पालना शुरू किया। कुत्ते आकार और रंगों में भिन्न होते हैं। कुत्ते हमारे लिए कई भूमिकाएं निभाते आए हैं, जैसे शिकार करना, भार खींचना, संरक्षण करना, पुलिस और सैन्य सहायता करना, और हाल ही में मिली खबरों की मानें तो कुत्तों ने विकलांग व्यक्तियों और चिकित्सीय सेवा सहायता कर अचरज में ही डाल दिया है... 
 
आप में से कई लोगों के घर में पालतू कुत्ते होंगे वहीं कुछ लोग इन्हें पालने का सोच रहे होंगे। तो आइए पढ़ते हैं, कुत्तों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।  
 
एक औसत  कुत्ता 11 वर्ष जीता है।  
इनका सामान्य बॉडी तापमान 101.2 रहता है।   
एक वयस्क कुत्ते के 42 दांत होते हैं ।  
एक औसत कुत्ता 2 वर्ष के बच्चे जितना बुद्धिमान होता है।  
कुत्ते की नाक और पंजे ही ऐसे हिस्से हैं जिनमें पसीना आता है।  
कुत्तों की सूंघने की शक्ति इंसान से 10,000 गुना ज़्यादा होती है।  
कुत्तों का खून 13 प्रकार का होता है जबकि इंसानों के खून के 4 प्रकार होते हैं (O,A,B,AB)
कुत्ते अगर अपनी पूंछ दाईं ओर हिलाएं मतलब वह खुश हैं और बाईं ओर हिलाएं मतलब गुस्सा हैं।  
कुत्ते भी हम इंसान की तरह सपने देख सकते हैं। कभी आप ध्यान देंगे तो पाएंगे कि कुत्ते सोते हुए अपने पैर ऐसे हिलाते हैं जैसे किसी के पीछे भाग रहे हो।  
एक कुत्ते की सुनने की क्षमता किसी इंसान की तुलना में 10 गुना ज़्यादा अचूक होती है।    
एक सामान्य कुत्ता 19 माइल्स प्रति घंटा की अधिकतम गति से दौड़ सकता है।  
कुत्ते की नाक की प्रिंट की बनावट, काफी हद तक इंसान के फिंगर प्रिंट से मिलती है।  
कुत्ते की एक मात्र पसीने की ग्रंथि उसके पांव के अंगूठे के बीच होती है।  
कुत्ते सर्वभक्षी होते हैं।   
जितनी एक इंसान की इयर मसल्स होती है उससे दुगनी कुत्तों की होती हैं।  
10 वर्ष की उम्र पार करने के बाद, 50% से ज़्यादा कुत्तों की मौत कैंसर से होती हैं।    
चॉकलेट खाने से इनकी मौत भी हो सकती है।  
एक मादा कुत्ता, अपने बच्चे को जन्म देने से पहले लगभग 60 दिनों तक अपने पेट में रखती है।     
 यह एक मिथक है कि कुत्ते कलर ब्लाइंड होते है और रंग नहीं देख सकते जब‍कि वह रंगों को देख सकते हैं लेकिन इंसानों की तरह उतना स्पष्ट नहीं।  

अमेरिका में हर 3 में से एक से ज़्यादा घर में पालतू कुत्ते होते हैं।  
चाइना में हर रोज़ 30,000 कुत्तों को उनके मांस और छाल के लिए मार दिया जाता है।  
कुत्तों की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या मोटापा है ।  
लोग 12000 साल से ज़्यादा समय से कुत्तों को घरों में पाल रहे हैं। 

 प्रस्तुति : नम्रता जायसवाल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख