Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
May Month: मई का माह वर्ष का पांचवां महीना होता है। इस माह में गर्गी पड़ती है। आओ जानते हैं कि मई माह का नामकरण कैसे हुआ और क्या है इसकी 5 रोचक बातें।
1 वर्ष के पांचवें महीने मई का नाम ग्रीक की पौराणिक देवी माइआ के नाम पर पड़ा। इन्हें प्रकृति की देवी माना जाता है।
2 इस महीने को मां का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में मातृ दिवस भी आता है।
3 इस महीने को प्रेम और सफलता का महीना भी माना जाता है। आज भी पश्चिमी देशों में इस महीने में पैदा होने वाली बेटियों का नाम व उपनाम May रखा जाता है।
4 अमेरिका में ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में राष्ट्रपति पैदा होते हैं। अमेरिका के दो राष्ट्रपति हेनरी ट्रूमेन (8 मई) और जॉन कैनेडी (29 मई) का इसी माह में जन्म हुआ था। यह एकमात्र महीना है जिसमें किसी राष्ट्रपति की हत्या नहीं हुई।
5 इसे फूलों का महीना भी कहा जाता है। अंग्रेजी की एक कहावत है 'april showers bring may flowers'। यह कहावत सत्य है, लोगों के यार्डों और बगीचों में इस माह में फूल की कलियां खिल जाती है। मई महीने का प्रतिनिधित्व 'lily of the valley' नाम का फूल करता है जिसे 'may lily' और 'may bells' के नाम से भी जाना जाता है।