Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Doctors Day : 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे क्यों मनाते हैं?

Advertiesment
Doctors Day
Doctors day 2023 
 
डॉक्टर्स डे 2023: हर साल पूरे देश में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे (Doctors Day) मनाया जाता है। देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे सीएम रहे डॉ. बिधान चंद्र रॉय के याद में यह दिवस मनाया जाता हैं। बता दें कि डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि 1 जुलाई को ही आती है। 
 
हालांकि भारत में डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत 1991 में हुई थी। तत्कालीन सरकार द्वारा इस दिन की शुरुआत की गई थी। तब से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। 
 
क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे: डॉक्टर्स डे हर साल आता है लेकिन इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को डॉक्टरों के महत्व के बारे में जागरूक करना और डॉक्टरों द्वारा हमेशा दिए जा रहे योगदान को सरहाना है। डॉक्टर्स जिस तरह अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाते हैं, अत: उनके प्रति सम्मान का भाव रखना। हमें जीवन और मृत्यु से बचाकर नया जीवनदान सिर्फ डॉक्टर ही दे सकते हैं। जिसका उदाहरण हम कोरोना काल में देख चुके हैं।
 
डॉ. बिधान चंद्र रॉय के बारे में: इस दिन डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्‍मदिन मनाने का कारण यह भी है कि आजादी के दौरान उन्‍होंने हजारों लोगों की निस्वार्थ भाव से लोगों सेवा की। वह अपनी अधिकतम आय जनता की सेवा में अर्जित कर देते थे। बिधान चंद्र राय लोगों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में भी पहचाने जाते थें। 
 
वर्तमान में भले ही डॉक्टरों द्वारा अलग-अलग पद्धति से रोगों का उपचार किया जा रहा है, लेकिन हमें उनके कार्य की सराहना करना चाहिए त‍था अधिक से अधिक सम्मान देना चाहिए, क्योंकि वो डॉक्टर्स ही है जो कठिन समय में या बड़ी से बड़ी बीमारी में भी किसी को भी मौत के मुंह से निकाल कर नया जीवन देते हैं। अत: इस दिन को मनाने का उद्देश्य डॉक्टरों को उनके कार्यों के प्रति सम्मानित करना भी है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डॉक्टर्स डे : धन्वंतरि, चरक और च्यवन सहित प्राचीन भारत के 6 श्रेष्‍ठ डॉक्टरों का परिचय, 30 के नाम