Hanuman Chalisa

19 दिसंबर : आज गोवा मुक्ति दिवस, जानें गोवा 10 रोचक तथ्य

Webdunia
Goa 
 
प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। गोवा घूमने के लिए आज जितना प्रसिद्ध है उससे कहीं ज्यादा उसका इतिहास रोमांचित कर देना वाला है। गोवा युवाओं का मुख्य स्पॉट है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि युवावस्था में सभी युवाओं की एक बार गोवा जाने की ख्वाहिश होती है।

गोवा नाईट लाइफ, बीच, खान-पान और एडवेंचर स्पोर्ट के लिए प्रसिद्ध है। वैसे गोवा के इतिहास से बहुत कम लोग वाकिफ है, तो आइए जानते हैं गोवा मुक्ति दिवस पर गोवा के बारे में खास बातें-
 
-  भारत को आजादी मिलने के 14 साल बाद गोवा को पुर्तगाली शासन से आजादी मिली थी। जिसके लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने संयुक्त कार्रवाई की थी।
 
- भारतीय सेनाओं ने 19 दिसंबर, 1961 को ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत पुर्तगालियों को गोवा से जाने पर मजबूर किया गया था। इसके बाद से इस ऐतिहासिक दिन को सम्मान से गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं।
 
- गोवा पर लंबे वक्त तक पुर्तगालियों का शासन रहा। आजादी के 14 साल बाद 1962 में गोवा भारत का हिस्सा बना। गोवा की राजधानी पणजी है।
 
- मार्च 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में गोवा पर पुर्तगालियों ने सबसे पहले हमला किया था। हालांकि गोवा को मुक्त कराने के लिए यूसुफ आदिल खां ने उन पर हमला किया। जिसके बाद पुर्तगाली घबरा कर भाग गए।
 
- 18 दिसंबर, 1961 को 36 घंटे तक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन विजय चला। जिसमें भारतीय वायु सेना, नौसेना और भारतीय सेना के हमले शामिल थे।  
 
- पुर्तगालियों से भारत को आजाद कराने के बाद अल्बुकर्क ने इस पर फिर से कब्जा जमा लिया। और 1809-1815 के बीच नेपोलियन ने पुर्तगालियों पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 1947 तक गोवा अंग्रेजों के कब्जे में रहा। और फिर 1961 में भारत का हिस्सा बना।
 
- हालांकि गोवा अपना स्थापना दिवस 30 मई, 1987 को मनाता है।
 
- पुर्तगालियों ने भारत पर 450 सालों तक राज किया।
 
- गोवा में चुनाव के बाद 20 दिसंबर , 1962 को श्री दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित सीएम बनें।
 
- एक तरफ गोवा को आजादी और मुख्यमंत्री दोनों मिल गए। लेकिन गोवा को महाराष्ट्र में विलय की बात की गई। क्योंकि गोवा महाराष्ट्र के पडोस में था। हालांकि 1967 में जनमत संग्रह के बाद केंद्र शासित प्रदेष के रूप में रहना पसंद किया। और इस प्रकार गोवा देश का 25वां राज्य बना गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Yoga and Stress: योग से तनाव और चिंता कैसे कम होती है?

Maharaja Chhatrasal: महाराजा छत्रसाल: एक महान राष्ट्रनिर्माता की कहानी

अजेय प्रताप : क्यों 'हल्दीघाटी और घास की रोटी' से कहीं बड़ा है महाराणा प्रताप का इतिहास?

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

अगला लेख