Hanuman Chalisa

जानिए, राजीव गांधी के बारे में 10 खास बातें

Webdunia
1 राजीव गांधी राजनीति में आने से पहले एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे। 
 
2 बंबई में 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था।
 
3 राजीव गांधी बचपन में बहुत ही संकोची स्वभाव के थे। जब वे दून स्कूल में पढ़ रहे थे, तब उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू पहली बार उनसे मिलने स्कूल पहुंचे तो राजीव बाथरूम की बास्केट में छिप गए थे।
 
4 राजीव गांधी को फ़ोटोग्राफ़ी और रेडियो सुनने का भी ख़ासा शौक़ था।
 
5 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव भारत के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री थे। वे भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। वे राजनैतिक दल 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के लिए समर्पित रहे। 
 
6 राजीव का विवाह इटली की नागरिक एन्टोनिया मैनो से हुआ था, विवाह के उपरांत उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। उनके दो बच्चे- पुत्र राहुल और पुत्री प्रियंका हैं। 
 
7 राजीव गांधी को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत पसंद था, उन्हें रेडियो सुनने तथा फोटोग्राफी का भी शौक था। 
 
8 राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे।
 
9 इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण उनका प्रमुख उद्देश्य था। 
 
10 'राजीव गांधी खेल रत्न' भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
 
21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे के आत्मघाती हमलावरों ने बम हमले में उनकी हत्या कर दी थी। इसी कारण से 21 मई, राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

International Picnic Day 2026: पिकनिक दिवस का महत्व: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन?

अगला लेख