Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

25 दिसंबर : जानिए क्रिसमस से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Advertiesment
10 lines about Christmas in Hindi
क्रिसमस मनाते तो सभी है, लेकिन इस दिन से जुड़े तथ्य कम ही लोगों को पता होते है, खास तौर से उन लोगों को जो क्रिश्चियन समुदाय से नहीं है। तो आइए, हम आपको बताते हैं क्रिसमस से जुड़ी कुछ रोचक बातें -
 
1.क्रिसमस ईसाइयों का एक प्रमुख त्योहार है जो 25 दिसंबर को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
 
2 हजारों वर्षों पूर्व 25 दिसंबर के दिन ही ईसा मसीह का जन्म हुआ था।
 
3 अगर भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो क्रिसमस विश्व का सबसे बड़ा त्योहार है।
 
4 क्रिसमस के दिन सरकारी ऑफिस, निजी कार्यालय, स्कूल आदि बंद रहते हैं।
 
5 क्रिश्चियन समुदाय के लोग क्रिसमस के लिए अपने घरों को सजाते है, साथ ही घरों में लगे क्रिसमस ट्री को भी झालरों और रंग बिरंगे सितारों से सजाते है।
 
6 इस दिन के लिए गिरजाघरों को भी सजाया जाता है।
 
7 इस दिन सभी क्रिश्चियन समुदाय के लोग चर्च जाते हैं और सामूहिक प्रार्थना करते हैं।
 
8 इस दिन क्रिश्चियन लोग खासतौर से नए कपड़े पहनते हैं और अपने-अपने घरों में केक बनाते है व कई बार बाहर से भी केक मंगवाते है।
 
9 बच्चों के लिए इस दिन एक काल्पनिक कैरेक्टर सांताक्लॉज, जो कि लाल और सफेद कपड़े में टोपी लगाए हुए होते है, बच्चों से मिलने आते है और उन्हें तोहफे देते हैं।
 
10 इस दिन लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व सच्चाई और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज भी प्रासंगिक हैं गुरु गोविंद सिंह के ये 11 उपदेश, आप भी पढ़ें...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi