General Election Candidate %e0%a4%ae%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%95 %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2 114022000035_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मयंक गांधी : प्रोफाइल

Advertiesment
मयंक गांधी
FILE
आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकरणी के सदस्‍य मयंक गांधी मुंबई, महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं। उनका जन्‍म 7 नवंबर 1958 को हुआ था। मयंक ने विज्ञान में स्‍नातक के बाद व्‍यवसाय प्रबंधन में डिप्‍लोमा किया है।

वे आम आदमी पार्टी के महाराष्‍ट्र राज्‍य के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। मयंक मुंबई उत्‍तर पश्‍चिम से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप में 2014 लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्‍व कांग्रेस के गुरुदास कामत कर रहे हैं।

राजनीति में आने से पूर्व मयंक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। महाराष्‍ट्र में सूचना के अधिकार, शासकीय कर्मचारियों के स्‍थानांतरण, नगर राज बिल आदि आंदोलनों के लिए वे कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा अन्‍ना हजारे की जन लोकपाल बिल मुहिम से भी वे प्रारंभ से जुड़े हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi