Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल ने अपने इस्तीफे को सही ठहराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली , सोमवार, 7 अप्रैल 2014 (11:37 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे को सही ठहराते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वे यहां आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी की लड़की के साथ नहीं भागे।

केजरीवाल यहां चांदनी चौक लोकसभा सीट में पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष के प्रचार के सिलसिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

अपनी 49 दिन की सरकार की सराहना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत में किसी भी सरकार ने उस तरह काम नहीं किया जिस तरह इतने कम समय में हमारी सरकार ने किया।

मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे को केजरीवाल ने सही बताया। लोग कहते हैं कि मैं भाग गया, लेकिन मैं यहीं हूं। मैं किसी की लड़की के साथ नहीं भागा। मैं यहां अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हूं।

उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान भी नहीं गया। उन्होंने पौराणिक ग्रंथ महाभारत का संदर्भ देते हुए कहा कि जब युद्ध से पहले दुर्योधन भगवान कृष्ण से मिलने गए तो उसने उनकी सेना मांगी जबकि अर्जुन ने भगवान का ही साथ मांगा। आज मोदी और राहुल के पास धनबल है, लेकिन हमारे पास भगवान है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi