Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल को हटाओ, कुमार विश्वास लाओ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली , रविवार, 6 अप्रैल 2014 (11:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से चार दिन पहले आप में गुटबाजी उस समय तेज हो गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल को संयोजक पद से हटाने की मांग कर डाली। आप ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए अश्विनी उपाध्याय को पार्टी से निकाल दिया है।
FILE

उपाध्या के नेतृत्व में यह कार्यकर्ता चाहते थे कि केजरीवाल की जगह कुमार विश्वास को संयोजक बना दिया जाए। आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर इनकी बैठक भी होनी है।

सूत्रों के अनुसार जंतर-मंतर पर पार्टी की नैशनल काउंसिल के 70 से ज्यादा मेंबर्स इस बैठक में इकट्ठे हो सकते हैं और इस बारे में प्रस्ताव पास किया जा सकता है।

हालांकि इसमें कुमार विश्वास के आने की कोई संभावना नहीं है। वह अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

मामले पर क्या बोले कुमार विश्वास...


कहा जा रहा है कि विश्वास केजरीवाल से नाराज चल रहे हैं। वह चाहते थे कि आप प्रमुख राहुल के खिलाफ प्रचार के लिए अमेठी आए लेकिन अब तक केजरीवाल वहां नहीं गए हैं।

हालांकि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर इस प्रकार के किसी भी विवाद से इनकार करते हुए कहा कि केजरीवाआदमपार्टनेता ही नहीं उनके भाई भी है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi