sundarkand

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को सातवें दिन कौनसा भोग लगाएं और प्रसाद चढ़ाएं

WD Feature Desk
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (12:55 IST)
Shree Ganesh Bhog : 10 दिवसीय गणेश उत्सव का सिलसिला अब सातवें दिन तक आ पहुंचा है। तो आइए यहां जानते हैं गणेशोत्सव के सातवें दिन भगवान श्री गणेश को कौनसा भोग लगाएं। किस प्रसाद या भोग को चढ़ाने से वे प्रसन्न होकर हमारी हर मनोकामना करेंगे पूर्ण। पढ़ें इस रेसिपी के माध्यम से...

ALSO READ: संपूर्णता का प्रतीक है गणेश जी को लगने वाला उनका प्रिय भोग मोदक, इस बार प्रसाद रूप में जरूर चढ़ाएं
 
मालपुआ रेसिपी
 
केसरिया मालपुआ बनाने हेतु आपको 1 कप ताजा दूध, 1 कप मैदा, 1 कप चीनी, 1 चम्मच नीबू रस, 1 चम्मच सौंफ, घी या तेल (तलने और मोयन के लिए), कुछेक केसर के लच्छे, 1/4 कटोरी मेवे की कतरन आदि सामग्री की आवश्यकता होगी।
 
सबसे पहले मैदा छानकर उसमें 2 चम्मच घी या तेल का मोयन मिलाकर दूध तथा सौंफ डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
 
अब एक बर्तन में चीनी, नींबू रस और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
 
उसमें केसर के लच्छे डालें और उबालें।
 
फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करके एक कड़छी से घोल डालें और कुरकुरा होने तक तल लें। 
 
अब चाशनी में डुबोकर एक अलग बर्तन में रखते जाएं। 
 
ऊपर से मेवे की कतरन बुरका कर श्री गणेश को भोग लगाएं।

ALSO READ: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को छठवें दिन कौनसा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

18 August Birthday: आपको 18 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख