Hanuman Chalisa

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को आठवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

WD Feature Desk
शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (09:05 IST)
bhog for ganpati bappa : इन दिनों गणेशोत्सव का पर्व जारी है और इस खास अवसर पर आप भगवान श्री गणेश को यह भोग चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आठवें दिन का प्रसाद और उसे बनाने की विधि के बारे में सरल रेसिपी...

ALSO READ: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को छठवें दिन कौनसा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
 
मलाई मिश्री लड्‍डू 
 
मलाई मिश्री के लड्‍डू बनाने के लिए आपको यह सामग्री लगेगी। 150 ग्राम सूखे खोपरे का बूरा, 200 ग्राम मिल्‍क मेड, 1 कप गाय के दूध की फ्रेश मलाई, 1/2 कप गाय का दूध, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 5 छोटे चम्मच मिल्‍क पाउडर, केसर के कुछेक लच्छे। तथा फीलिंग (भरावन) हेतु 250 ग्राम मिश्री (बारीक पिसी हुई), 1/2 कटोरी पिस्ता कतरन, 1 चम्मच मिल्‍कमेड, 1 चम्मच दूध का मसाला आदि सामग्री की जरूरत पड़ेगी। 
 
तैयार करने का तरीका : 
 
इसे बनाने के लिए सर्वप्रथम खोपरा बूरा, मिल्क मेड, दूध, मिल्क पाउडर और पिसी इलायची को अच्छी तरह मिला लें। 
अब माइक्रोवेव में 5-7 मिनट तक इसे माइक्रो कर लें। 
अब भरावन सामग्री को अलग से 1 कटोरे में मिक्स कर लें। 
एक छोटी कटोरी में 4-5 केसर के लच्छे कम पानी में गला दें।
अब माइक्रोवेव से निकले मिश्रण को 10-15 मिनट तक सूखने दें, फिर उसमें भरावन मसाला सामग्री डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।
उसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें। 
सभी लड्‍डू तैयार हो जाने पर उनके ऊपर केसर का टीका लगाएं। 
ऊपर से केसर-पिस्ता से सजाएं और श्री गणेश को मलाई-मिश्री के लड्‍डू का भोग अर्पित करें।

ALSO READ: Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को सातवें दिन कौनसा भोग लगाएं और प्रसाद चढ़ाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

श्री हनुमंत स्तवन: अतुल्य शक्ति

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

अगला लेख