Hanuman Chalisa

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को 10वें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

WD Feature Desk
सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (12:37 IST)
ALSO READ: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को नौवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
 
Puran Poli Recipe In Hindi : गणेश चतुर्थी पर गणपति को भोग में पूरन पोली भी बनाई जाती है, जो कि एक स्वादिष्ट मिठाई है। पूरन पोली गेहूं के आटे से बनी रोटी होती है जिसमें चने की दाल का मीठा शीरा बनाकर स्टफिंग भरी जाती है। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है और भगवान गणेश को अर्पित करने के लिए महाराष्ट्र में व्यापक रूप से तैयार किया जाता है। आप भी इसे घर पर बनाकर बप्पा को खुश कर सकते हैं।
 
पूरन पोली
 
इसके लिए 200 ग्राम चने की दाल, 300 ग्राम आटा, 300 ग्राम शकर, 6-7 पिसी हुई इलायची, 2 ग्राम जायफल, 8-10 केसर के लच्छे, 300 ग्राम शुद्ध घी आदि सामग्री की आवश्यकता होगी।
 
कैसे तैयार करें, पढ़ें विधि : सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में चने की दाल को अच्छी तरह से धोकर, दाल से डबल पानी लेकर कम आंच पर 30 से 35 मिनट पकने दें। 2-3 सीटी लेने के बाद गैस बंद कर दें। 
 
कुकर ठंडा होने के बाद चना दाल को स्टील की छन्नी में निकाल लें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। दाल जब ठंडी हो जाए, तब उसमें 300 ग्राम शकर में से 150 ग्राम शकर मिलाकर मिक्सी में पीस लें। पीसी हुई दाल के मिश्रण को एक कढ़ाई में निकालकर उसमें बची हुई 150 ग्राम शकर भी मिला दें। इस प्रकार पूरी 300 ग्राम शकर भी मिला दें।
 
इस मिश्रण को अब कम आंच पर औटाएं यानी तब तक पकाएं, जब तक पूरन की गोली न बनने लगे। जब पूरन बन जाए तब आंच से उतार लें और ठंडा करें। ऊपर से जायफल, इलायची, केसर डालकर मिश्रण के आवश्यकतानुसार 10-12 गोले बना लें।
 
एक थाली में मैदे की छन्नी से छना आटा लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी का मोयन डालकर रोटी के आटे जैसा गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर 1-1 लोई में 1-1 पूरन का गोला रखकर आटा लगाकर मोटी रोटी की तरह बेल लें। अब गरम तवे पर धीमी आंच पर शुद्ध घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी सेंक लें। 
 
तैयार पूरन पोली का अब भगवान श्री गणेश को भोग लगाकर खुशहाल जीवन का वरदान पाएं। 

ALSO READ: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को आठवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

बुध का मीन राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अप्रैल, 2026)

अगला लेख