Hanuman Chalisa

श्री गणेश चतुर्थी 2021: श्रीगणेश के मनपसंद 21 पत्तों से करें पूजन, पढ़ें मंत्र भी

Webdunia
गणेश उत्सव के 10 दिन यदि उचित रीति से सही प्रकार की वनस्पति पूर्ण विधि-विधान से अर्पित की जाए तो भगवान गणेश प्रसन्न होकर शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं श्रीगणेश के मनपसंद पत्तों और उसके मंत्रों का शास्त्रोक्त विधान। 
 
1. भगवान श्रीगणेश को शमी पत्र चढ़ाकर 'सुमुखाय नम:' कहें।
 
इसके बाद क्रम से यह पत्ते चढ़ाएं और नाम मंत्र बोलें -
 
2. बिल्वपत्र चढ़ाते समय जपें 'उमापुत्राय नम:।' 
 
3. दूर्वादल चढ़ाते समय जपें 'गजमुखाय नम:।'
 
4. बेर चढ़ाते समय जपें 'लम्बोदराय नम:।' 
 
5. धतूरे का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'हरसूनवे नम:।'
 
6. सेम का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'वक्रतुण्डाय नम:।'
 
7. तेजपत्ता चढ़ाते समय जपें 'चतुर्होत्रे नम:।'
 
8. कनेर का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'विकटाय नम:।'
 
9. कदली या केले का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'हेमतुंडाय नम:।' 
 
10. आक का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'विनायकाय नम:।' 
 
11. अर्जुन का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'कपिलाय नम:।' 
 
12. महुआ का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'भालचन्द्राय नम:।'
 
13. अगस्त्य वृक्ष का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'सर्वेश्वराय नम:।'
 
14. वनभंटा चढ़ाते समय जपें 'एकदन्ताय नम:।' 
 
15. भंगरैया का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'गणाधीशाय नम:।'
 
16. अपामार्ग का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'गुहाग्रजाय नम:।' 
 
17. देवदारु का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'वटवे नम:।' 
 
18. गान्धारी वृक्ष का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'सुराग्रजाय नम:।'
 
19. सिंदूर वृक्ष का पत्ता चढ़ाते समय जपें 'हेरम्बाय नम:।' 
 
20. केतकी पत्ता चढ़ाते समय जपें 'सिद्धिविनायकाय नम:।' 
 
21. आखिर में दो दूर्वादल गंध, फूल और चावल गणेशजी को चढ़ाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

योगिनी एकादशी 2026: व्रत कब और किस समय खोलें? जानिए पारण का शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

अगला लेख