biodatamaker

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को पांचवें दिन कौनसा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

WD Feature Desk
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (13:55 IST)
ALSO READ: संपूर्णता का प्रतीक है गणेश जी को लगने वाला उनका प्रिय भोग मोदक, इस बार प्रसाद रूप में जरूर चढ़ाएं
 
Laddu Recipe : ऐसा कहा जाता हैं कि भगवान श्री गणेश को मोदक या लड्‍डू बहुत पसंद हैं और इसीलिए प्रसाद में खासतौर से यह बनाएं जाते है। एक यह भी कारण है कि इन 10 दिनों में बप्पा को खुश करने के लिए घर-घर में कई मिठाइयां तैयार की जाती हैं। 
 
तो आइए गणेश उत्सव के खास दिनों में बनाएं यह खास भोग...
 
नारियल बर्फी/ लड्‍डू 
 
सामग्री : 250 फ्रेश खोपरा बूरा, 100 ग्राम मावा, 200 ग्राम शकर, एक चम्मच घी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, चांदी का वर्क, 2-3 केसर के लच्छे, मीठा पीला रंग चुटकी भर (कटोरी में पाव चम्मच दूध में घोल लें)। लड्‍डू बनाना हो तो अलग से 200 ग्राम शकर का बूरा ले लें। 
 
नारियल बर्फी बनाने की विधि : सबसे पहले मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें। फिर कढ़ाई में धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें। मावा ठंडा होने पर खोपरा बूरा मिला दें। बर्फी बनाना शुरू करने से पहले डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें। इस चाशनी में खोपरा बूरा-मावा, मीठा पीला रंग व इलायची पाउडर मिला दें तथा मिश्रण को अच्छीतरह मिक्स कर लें। अब इसमें घी मिलाएं तथा पुन: हिलाएं।
 
अगर आप बर्फी बनाना चाहते हैं तो एक थाली में थोड़ा-सा घी लगाकर उसमें तैयार मिश्रण फैला दें। ठंडा होने पर चौकोर आकार में काट लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं एवं केसर बुरका दें। तैयार लाजवाब कोकोनट बर्फी से बप्पा को खुश करें।
 
कैसे बनाएं लड्‍डू : यदि आप श्री गणेश जी को भोग लगाने के लिए कोकोनट/नारियल के बनाना चाहते हैं तो मावे को किसनी से कद्दूकस करके एक कढ़ाई में धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें। मावा ठंडा होने पर खोपरा बूरा और शकर का बूरा मिला दें। ऊपर से इलायची पाउडर मिला दें, केसर के लच्छे मिलाकर मिश्रण को अच्छीतरह मिक्स करके एक साइज के लड्‍डू बना लें, ऊपर से चांदी के वर्क से सजाएं और गणेश जी को नैवेद्य अर्पित करें। 

ALSO READ: गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को चौथे दिन कौनसा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
coconut laddu

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

18 August Birthday: आपको 18 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख