rashifal-2026

श्री गणेश प्रतिमा की कैसे हो बिदाई, जानिए 11 पौराणिक बातें

स्मृति आदित्य
8
गणेश विसर्जन के यह 11 नियम आपको पता है? 
 
10 दिवसीय गणेशोत्सव समापन की तरफ बढ़ रहा है। अलग-अलग स्थानों पर श्री गणेश  प्रतिमा की स्थापना डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन और 7 दिन भी की जाती है लेकिन अधिकांश स्थानों पर पूरे 10 दिन पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व दशमी तिथि के दो बार आने से 11 दिन का हो गया है। आइए जानें  प्रतिमा विसर्जन के लिए कुछ ऐसी छोटी-छोटी काम की बातें, जो हमारी परंपरा में हमने अपने बड़ों से सुनी है। 
 
आइए जाने कैसे करें श्री गणेश  प्रतिमा को बिदा- 
 
1 * सबसे पहले 10 दिन या डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन और 7 दिन तक की जाने वाली आरती-पूजन-अर्चन करें। विशेष प्रसाद का भोग लगाएं। 

ALSO READ: श्री गणेश के बारे में 11 रोचक और अनोखी बा‍तें
 
2 * अब श्री गणेश के पवित्र मंत्रों से उनका स्वस्तिवाचन करें। 
 
3 *  एक स्वच्छ पाटा लें। उसे गंगाजल या गौमूत्र से पवित्र करें। घर की स्त्री उस पर स्वास्तिक बनाएं। उस पर अक्षत रखें। इस पर एक पीला, गुलाबी या लाल सुसज्जित वस्त्र बिछाएं। 
 
4 * इस पर गुलाब की पंखुरियां बिखेरें। साथ में पाटे के चारों कोनों पर चार सुपारी रखें। 
 
5 * अब श्री गणेश प्रतिमा को उनके जयघोष के साथ स्थापना वाले स्थान से उठाएं और इस पाटे पर विराजित करें। पाटे पर विराजित करने के उपरांत उनके साथ फल, फूल, वस्त्र, दक्षिणा, 5 मोदक रखें। 
 
6 * एक छोटी लकड़ी लें। उस पर चावल, गेहूं और पंच मेवा की पोटली बनाकर बांधें। यथाशक्ति दक्षिणा (‍सिक्के) रखें। मान्यता है कि मार्ग में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए जैसे पुराने समय में घर से निकलते समय जो भी यात्रा के लिए तैयारी की जाती थी वैसी श्री गणेश  प्रतिमा के बिदा के समय की जानी चाहिए। 

ALSO READ: जब तक गणेश जी घर में हैं, बिलकुल न करें यह 11 काम
 
7 * नदी, तालाब या पोखर के किनारे विसर्जन से पूर्व कपूर की आरती पुन: संपन्न करें। श्री गणेश  प्रतिमा से खुशी-खुशी बिदाई की कामना करें और उनसे धन, सुख, शांति, समृद्धि के साथ मनचाहे आशीर्वाद मांगे। 10 दिन जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा प्रार्थना भी करें। 
 
8 * श्री गणेश प्रतिमा को फेंकें नहीं उन्हें पूरे आदर और सम्मान के साथ वस्त्र और समस्त सामग्री के साथ धीरे-धीरे बहाएं।
 
9 * श्री गणेश प्रतिमा इको फ्रेंडली हैं तो पुण्य अधिक मिलेगा क्योंकि वे पूरी तरह से पानी में गलकर विलीन हो जाएंगे। आधे अधूरे और टूट-फूट के साथ रूकेगें नहीं।   
 
10 * श्री गणेश  प्रतिमा इको फ्रेंडली हैं तो उन्हें घर में विसर्जित कर अपने गमले में यह पानी डाल कर हमेशा अपने पास रख सकते हैं।  

ALSO READ: श्री गणेश को चढ़ाएं 20 पत्र, साथ में बोलें यह 20 मंत्र
 
     देखें वीडियो  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शंकराचार्य कैसे बनते हैं? क्या हैं इसके नियम और अभी कितने शंकराचार्य हैं?

श्रवण नक्षत्र में बुधादित्य योग, किन 5 राशियों के लिए है फायदेमंद

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

धार की भोजशाला: जहाँ पत्थरों पर खुदी है 'संस्कृत' और दीवारों में कैद है परमारों का वैभव

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

सभी देखें

धर्म संसार

31 January Birthday: आपको 31 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि, आरती और लाभ | Vishwakarma Puja Aarti

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 जनवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

02 फरवरी 2026 को होगा शुक्रोदय, समस्त शुभ कार्य होंगे प्रारंभ

माघ पूर्णिमा के दिन करें 10 में से कोई एक दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

अगला लेख