क्या है गणेशजी को दूर्वा चढ़ाने का महत्व? भगवान गणेश को क्यों पसंद है दूर्वा घास?

पूजा के दौरान दूर्वा चढ़ाने से भगवान अधिक प्रसन्न होते हैं, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

WD Feature Desk
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (14:57 IST)
Ganesh Chaturthi 2024
Ganesh Chaturthi 2024 : पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। विधि-विधान के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। प्राचीनकाल से भगवान गणेश की इस पूजा में गणेश जी पर दूर्वा घास भी चढ़ाई जाती है। क्योंकि बिना दूर्वा घास (जिसे दूब घास भी कहते हैं) के गणेश जी की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। भगवान गणेशजी को 3 या 5 गांठ वाली दूर्वा अर्पण करने से वें शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। इसीलिए उन्हें दूर्वा चढ़ाने का शास्त्रों में महत्त्व बताया गया है।  
 
राक्षस अनलासुर को निगल लिया था
पुराणों में वर्णित कथा अनुसार, एक समय लोगों को जीवित ही निगल लेने वाले राक्षस अनलासुर का भयंकर आतंक मचा हुआ था। उसका अत्याचार इतना बढ़ गया था कि उसने स्वर्ग और पाताल लोकों को भी परेशान कर दिया था। तब सभी देवता अत्यधिक परेशान हो, इस संकट से मुक्ति पाने के लिए, भगवन शिव के पास पहुंचे। भगवन शिव ने इसका समाधान गणेश जी से पूछने को कहा। सभी देवताओं ने गणेश जी की स्तुति कर उनसे अनलासुर का वध करने की प्रार्थना की। गणेश जी ने राक्षस अनलासुर को निगल लिया, लेकिन इससे उनके पेट में काफी जलन होने लगी। 
 
दूर्वा ने शांत की पेट की ज्वाला 
अनेक उपाय किए गए, लेकिन ज्वाला शांत नहीं हुई। जब कश्यप ऋषि को यह बात मालूम हुई, तो ये तुरंत कैलास गए और 21 दूर्वा एकत्रित कर एक गांठ तैयार कर गणेश जी को खिलाई, जिससे उनके पेट की ज्वाला तुरंत शांत हो गई। इससे गणेशजी का ताप शांत हो गया था। इस कारण से भगवान गणेश को दूर्वा पसंद है। 
 
दूर्वा चढ़ाने से जल्द प्रसन्न होते है भगवान गणेश 
भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा चढ़ाने का विशेष रूप से महत्व होता है। बिना दूर्वा के भगवान गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। दूर्वा चढ़ाने से सभी तरह के सुख और संपदा में वृद्धि होती है। माना जाता है कि उन्हें तीन या पांच गांठ वाली दूर्वा अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न हो कर अपने भक्तों को मनोवांछित फल देते हैं।

ALSO READ: Ganesh Chaturthi 2024: किस ओर सूंड की गणेश मूर्ति लाएं, कैसे करें स्थापना, जानें नियम और शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा

बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

अगला लेख