Publish Date: Thu, 08 Mar 2018 (11:22 IST)
Updated Date: Thu, 08 Mar 2018 (12:45 IST)
कम्प्यूटर और लैपटॉप को इधर से उधर ले जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर ऐसा पीसी जिसका साइज हथेली से भी छोटा और उसे पॉकेट में डालकर आप कहीं भी ले जा सके तो कितना आसान होगा। ऐसा ही एक मिनी पीसी है, जिसका नाम है LIVA Q है। इसका आकार हथेली से भी छोटा है और आप इसे कहीं भी जेब में रखकर ले जा सकते हैं।
क्या हैं इसके फीचर्स : LIVA ब्रांड के कई कम्प्यूटर बाजार में हैं। इनमें ज्यादातर पॉकेट साइज के हैं। LIVA Q का साइज भी छोटा है, लेकिन इसमें दमदार हार्डवेयर दिया है। यह कम्प्यूटर 4GB रैम के साथ आता है। हालांकि, इसकी मेमोरी 32GB eMMC है। वैसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ इस कम्प्यूटर में इंटेल का प्रोसेसर दिया है। इसकी ऑनलाइन कीमत 11 हजार रुपए के करीब है।
यह कम्प्यूटर 4K वीडियो को सपोर्ट करता है यानी इस पर 3840 x2160 पिक्सल क्वालिटी का वीडियो आसानी से प्ले हो जाएगा। इसके लिए इसमें एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। इस मिनी कम्प्यूटर में 2 यूएसबी पोर्ट के साथ माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। वाईफाई और ब्लूटूथ जैसी एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स भी इस मिनी पीसी में हैं। विंडोज के साथ कई दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करता है।