Airforce-1 से भारत आएंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन, क्यों कहा जाता है Flying White House?

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (15:39 IST)
Airforce-1 : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 8 सितंबर को Airforce-1 विमान से 4 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। आधुनिक हथियारों से लैस इस विमान को दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली विमान माना जाता है। इमरजेंसी कंडीशन में यह मात्र कुछ ही सेकंड्स में उड़ान भर सकता है। ‍मिसाइल हमले की स्थिति में यह खुद को सुरक्षित रख सकता है। इसे फ्लाइंग व्हाइट हाउस भी कहा जाता है।
 
राष्ट्रपति बाइडन के 4,500 वर्गफुट वाले इस विमान में वे सारी सुविधाएं हैं जिसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। इसमें एंटी एयर मिसाइल सिस्टम से लैस इस विमान में ऑफिस, कॉन्फ्रेंस रूम और डाइनिंग रूम भी है। विमान में एक अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति विमान से ही देश का पूरा कामकाज देख सकते हैं, इसलिए Airforce-1 को उड़ता हुआ व्हाइट हाउस कहा जाता है। इस विमान में राष्ट्रपति के साथ ही चंद लोग ही सफर कर सकते हैं।
 
Airforce-1 को आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना माना जाता है जिसकी सुरक्षा को कोई नहीं भेद सकता है। विमान रवाना होने से पहले यूएस एयरफोर्स रनवे और विमान की अच्छे से जांच करती है।
 
सफेद और नीले रंग में रंगे इस विमान पर बड़े अक्षरों में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका लिखा रहता है। हवा में ही इसे रिफ्यूल किया जा सकता है। इस वजह से बिना रुके यह दुनिया में कही भी जा सकता है। 3 फ्लोर वाले इस विमान में तकरीबन 102 लोग सफर कर सकते हैं। यह हमेशा उड़ान भरने के लिए तैयार रहता है।
 
बताया जाता है कि जो बाइडन एक नहीं बल्कि 2 एयरफोर्स-1 लेकर चलते हैं। एक तो उस देश में लैंड होता है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जा रहे हैं और दूसरा सीक्रेट लोकेशन पर रखा जाता है। विमान में खराबी आने पर या किसी आपात स्थिति में इसका प्रयोग किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

RG कर अस्पताल केस : CBI कार्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, न्याय की मांग करते हुए लगाए नारे

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से पूछा, क्या आप आरक्षण पर राहुल की मांग का समर्थन करते हैं?

केजरीवाल देंगे इस्तीफा, दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

केजरीवाल के इस्तीफे पर भाजपा का सवाल, देश जानना चाहता है 48 घंटे का राज?

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा, जानिए 2 दिन बाद कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख
More