Hanuman Chalisa

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोरोना पॉजिटिव, G-20 समिट में नहीं होंगी शामिल

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (09:54 IST)
Jill Biden Covid Positive : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिल में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। अब भारत में होने वाले जी 20 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगी। जो बाइडन का टेस्ट नेगेटिव आया है। 
 
जिल बाइडन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के G20 समिट के लिए दिल्ली आने पर भी संशय हो गया है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति की नियमित जांच की जाएगी और लक्षणों के लिए उनकी निगरानी की जाएगी।
 
अमेरिका की प्रथम महिला जिल को आखिरी बार पिछले साल अगस्त में कोविड हुआ था, जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन को आखिरी बार जुलाई 2022 में कोरोना हुआ था।
 
गौरतलब है, 'G-20' शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन 7 सितंबर को भारत आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले आठ सितंबर को मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

अगला लेख