मोदी से मिलकर बोले सऊदी अरब प्रिंस, ‘भारत आकर खुश हूं’, गार्ड ऑफ ऑनर से सम्‍मानित

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (12:43 IST)
नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हैदराबाद हाउस में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम से मुलाकात के बाद सऊदी अरब प्रिंस ने कहा कि वे भारत आकर खुश हैं।

बता दें कि सऊदी क्राउन प्रिंस तीन दिनों की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं। जी20 शिखर सम्मेलन पूरा होने के बाद वह यहीं रुके हुए हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद से कई मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत में द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

क्‍या कहा प्रिंस ने : औपचारिक स्वागत के बाद बिन सलमान ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत को बधाई देना चाहता हूं’ सऊदी नेता ने कहा कि शिखर सम्मेलन में की गई घोषणाओं से दुनिया को फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे।’

दोनों देशों की साझेदारी होगी मजबूत : सऊदी अरब पश्चिम एशिया में भारत के प्रमुख रणनीतिक साझेदारों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच समग्र संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। दोनों पक्ष अपनी सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने दिसंबर 2020 में सऊदी अरब का दौरा किया था, जो 13 लाख से अधिक सैनिकों की क्षमता वाली मजबूत सेना के प्रमुख द्वारा महत्वपूर्ण खाड़ी देश की पहली यात्रा थी। तब से दोनों पक्षों के उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे के देश के कई दौरे किए हैं।
Edited by navin rangiyal/ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

अगला लेख