Dharma Sangrah

विनोद वार्ता : ना ये केमिस्ट्री होती, ना मैं स्टूडेंट होता

Webdunia
-धर्मेन्द्र जैन 'विरक्त'

 
ना ये केमिस्ट्री होती, ना मैं स्टूडेंट होता 
ना ये लैबोरेटरी होती, ना ये एक्सीडेंट होता 
कल प्रैक्टिकल में नजर आई एक लड़की
 
सुंदर थी, नाक थी उसकी टेस्ट ट्यूब जैसी 
बातों में उसकी, ग्लूकोज की मिठास थी 
सांसों में एस्टर की खुशबू भी साथ थी 
आंखों से झलकता था कुछ इस तरह उसका प्यार 
बिन पिए ही हो जाता था एल्कोहल का खुमार
 
बैंजीन सा होता था उसकी उपस्थिति का एहसास 
अंधेरे में होता था रेडियम का आभास 
नजरें मिलीं, रिएक्शन हुआ 
कुछ इस तरह प्यार का प्रॉडक्शन हुआ 
लगने लगे उसके घर के चक्कर ऐसे 
न्यूक्लियस के चारों तरफ इलेक्ट्रॉन हों जैसे 
उस दिन हमारे टेस्ट का कन्फर्मेशन हुआ 
जब उसके डैडी से हमारा इंट्रोडक्शन हुआ
 
सुनकर हमारी बात वो ऐसे उछल पड़े 
इग्नीशन ट्यूब में जैसे, सोडियम भड़क उठे 
बोले, होश में आओ, पहचानो अपनी औकात 
आयरन मिल नहीं सकता कभी गोल्ड के साथ 
यह सुनकर टूटा हमारे अरमानों भरा बीकर
 
और हम चुप रहे बेंजल्डिहाइड का कड़वा घूंट पीकर 
अब उसकी यादों के सिवा हमारा काम चलता न था 
और लैब में हमारे दिल के सिवा कुछ जलता न था 
जिंदगी हो गई असंतृप्त हाइड्रोकार्बन की तरह
और हम फिरते हैं आवारा हाइड्रोजन की तरह।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'संकल्प' से रूप दुर्गापाल का ओटीटी डेब्यू, बोलीं- प्रकाश झा के साथ काम करना इंस्टीट्यूशन में सीखने जैसा

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में आकांक्षा शर्मा का सिजलिंग अवतार, बोल्ड तस्वीरें वायरल

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया का हुआ तलाक, बेस्टफ्रेंड के एक्स हसबैंड संग एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज, इमोशनल लव स्टोरी ने जीता दिल

प्रोड्यूसर के रवैये की वजह से एक महीने से अदा शर्मा के पास नहीं काम, छलका दर्द

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज