Hanuman Chalisa

आम आदमी और सेल्समैन की फनी कविता...

Webdunia
- आशुतोष झा


 
एक दिन (इतवार को) मैं देख रहा था टीवी।
सभी थे व्यस्त अपने कार्यों में ही।।
 
तभी एक सज्जन ने गेट खटखटाया।
मैं बाहर आया तो उसने हाथ मिलाया।।
 
पता चला जनाब हैं सेल्समैन।
करने आए हैं जेब का सीटी स्कैन।।
 
मैंने पूछा और यार बताओ।
उसने कहा यह क्रीम तुम अपनाओ।।
 
अरे! यह ऐसी है क्रीम।
कि सुंदर हो जाओगे तुम भी, बहुत अच्छी है स्कीम।।
 
इसे अपनाएं केवल चार हफ्ते।
दे रहा हूं मैं बहुत ही सस्ते।।
 
मैंने पूछा कितने की है?
उसने कहा साठ रुपए मात्र और फ्री चायपत्ती है।।
 
मैंने कहा भाई, हमीं से करोगे सब कमाई।
उसने कहा डिस्काउंट देकर आपको कीमत है बताई।।
 
बाजार से लाओगे।
तो दुगनी कीमत की पाओगे।।
 
हम घर-घर जाकर सप्लाई कर रहे हैं।
इसीलिए तो इतनी छूट एप्लाई कर रहे हैं।।
 
मैं करने लगा विचार।
तभी उसने कहा इस बार।।
 
अरे! क्या सोच रहे हो।
इससे भी ज्यादा छूट खोज रहे हो।।
 
ले लो न तो पछताओगे।
कब तक दुनिया को अपनी रोनी सूरत दिखलाओगे।।
 
हमारी क्रीम ने बनाया सबको सुंदर गोरा।
चाहे भाभी, भैया, चाची हों या हो कोई लल्लन टॉप छोरा।।
 
मैंने कहा रखो अपनी क्रीम मेरे पास नहीं हैं पैसे।
अभी खर्चा चला रहा हूं जैसे-तैसे।।
 
उसने कहा किसी से उधार लेकर लो खरीद।
यह सुनहरा मौका बार-बार नहीं होता है नसीब।।
 
एक बार गया अवसर बार-बार नहीं है आता।
गर आ गया फिर तो बार-बार नहीं खटखटाता।।
 
लो खरीद चायपत्ती के लिए ही सही।
कहा मैंने बनाओ मत मेरे दिमाग का दही।।
 
मैंने जोड़े हाथ।
भैया करो मुझे माफ।।
 
उसने कहा इतना समझाया।
फिर भी तू समझ न पाया।।
 
अरे इतना भीड़ को समझाता।
तो पीएम बन जाता।।
 
नहीं तो कम से कम एमपी ही कहलाता।
 
सच ही कहा किसी ने कि कवियों को न समझाओ।
खुद पर तरस खाओ और अपनी जान बचाओ।।
 
कहीं दिख जाए कोई कवि।
तो हुई शनि की वक्री दृष्टि।।
 
सारी कविताएं सुनाकर ही मानेंगे।
सारा खून चूसने की ठानेंगे।।
 
बच गया आज मुझे नहीं था पता।
कि पड़ गया पाला आज कवि से भला।।
 
चलो जान बची तो लाखों पाए।
चलें अपनी क्रीम किसी और को लगाएं।।
 
इस तरह हुआ वह विदा।
मैंने कहा धन्यवाद मेरे खुदा।।
 
मुझे बचा लिया ठगने से।
क्या कभी होता है ऊंचा कोई अपना चेहरा रंगने से।।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

90s की राइवलरी पर शिल्पा शिरोडकर का बड़ा खुलासा: करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका