Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता: वह सुहानी शाम

Webdunia
निशा माथुर 
 
जिंदगी की जद्दोजहद,
अपने हिस्से का आसमां तलाशती हूं, 
मायूस-सी मेरी सूरत, सांवरे की वो भीगी पलकें संवारती हूं ।
मेरे मुकाम के लिए जो फना हो जाए, वो मुकद्दर तलाशती हूं,  
घटाओं- सी घनेरी इन जुल्फों की फिर बिजलियां संवारती हूं ।
वो सुहानी शाम, सुरमयी, सुरमयी...
मैं अपनी मांग सजा लेती हूं ।।

 

 
काले बादलों में उमड़ती-छिपती,
रौशनी की किरण तलाशती हूं
 
मंदिर में उस संगमरमर से, मैं उसके वजूद का हिसाब मांगती हूं।
मेरी धड़कन से निकली दुआओं, आरजुओं की रवानगी मांगती हूं, 
हताश, निराश भोले मन संग हंसती कुछ किरदार निभा लेती हूं।
वो सुहानी शाम, सुरमयी, सुरमयी...
मैं अपनी मांग सजा लेती हूं ।।

दिले-नादान फिर मेरी सिसकी ना गूंजे,
चुप का पहरा लगा देती हूं, 
मन शब्दों की मुस्कान से भीगे-भीगे, अनकहे अलफाज सजा लेती हूं ।
पलछिन-पलछिन खुद से खुद पर इतना क्यूं यकीन बना लेती हूं, 
जिस राह मुड़कर कभी ना जाना, ना देखा, वो निशान मिटा देती हूं ।
वो सुहानी शाम, सुरमयी, सुरमयी...
मैं अपनी मांग सजा लेती हूं ।।
 
दिन-दोपहर, शब या रात, बादल,
अंबर चाहे बरसात, निभा लेती हूं, 
मेरी सादगी, बंदगी, मेरी कहानी में ढल-ढल कर निखर जाती हूं ।
चार कंधों की यारी और ये दुनिया सारी, आंखें नम करा लेती हूं, 
कसक है, जिंदा रहूं मौत के बाद मैं ! ऐसी जिंदगी तलाशती हूं ।
वो सुहानी शाम, सुरमयी, सुरमयी...
मैं अपनी मांग सजा लेती हूं ।।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

पूजा हेगड़े का सिज़लिंग एथनिक लुक, रस्ट-ऑरेंज आउटफिट में ढाया कहर

चोट के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए पहुंचे लंदन

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक; पहचानना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल