Hanuman Chalisa

होली के रंग-कोरोना के संग : होली पर पढ़ें, मस्ती भरे दोहे

एमके सांघी
कोरोना के सारे ‘वेरिएंट’ 
होलिका के तरह भस्म हो जाएं 
आओ एक दूजे से रखें दूरी 
और चेहरे पर मास्क लगाएं 
 
चलो इस होली हम बरसों पुरानी 
अपनी आपसी दुश्मनी भुलाएं 
साथ मिलकर कोरोना से लड़ें 
जिन्दगी को रंगीली बनाएं 
 
अपने मुंह पर लगाएं मास्क का ताला 
मारें पिचकारी, कोरोना को रंग दें काला 
फिर कोरोना रंग नहीं बदल पाएगा 
नीचे गिरता सेंसेक्स होली पर उठ जाएगा 
 
मास्क तो है बॉल फुलटॉस 
कोरोना के स्टंप्स ले उड़ेगा  
जमने नहीं देना है इसे विकेट पर 
वरना यह मौतों का सैकड़ा जड़ेगा 
 
रंग खेलो बच्चों और मस्ती करो 
खूब करो दौड़ और भागमभाग  
दो गज के दायरे में आए दोस्त 
जमाओ उसे एक प्यार भरी धार
 
केश रहित मस्तक मुझे 
कोरोना से बचाता है 
मेरे मुख पर है मास्क 
सिर पे वो फिसल जाता है
 
जिस डाल पर बैठे हैं 
उसी को काट रहे हैं 
बिन मास्क बिना रखे दूरी 
मूर्ख बाजारों में भाग रहे हैं
 
मुंह पर था मास्क 
पहचान नहीं पाए 
दूसरे की थी प्रेमिका 
पिटकर घर वापस आए 
 
सामने आ जाए कोई 
जन्नत की भी हूर 
सम्हल कर रंग लगाना 
रहकर दो गज दूर 
 
पिचकारी है एक नायाब तोहफा 
जो दूर से रंग में भिगोती है 
पास आने की क्या जरूरत है 
दूर रहकर भी खुशियां पास होती हैं
 
करोगे कोरोना से गठबंधन  
जिन्दगी का चुनाव हार जाओगे 
यह न समझना नेताजी कि 
वी आय पी हो तो बच जाओगे 
अच्छा हुआ दोस्त जो तूने 
होली पर रंग लगाकर हंसा दिया 
वरना अपने चेहरे का रंग तो कबसे 
कोरोना त्रासदी ने उड़ा दिया 
 
कोरोना से डर है चलिए 
हम आपको रंग नहीं लगाएंगे 
मगर दो गज दूर तो बैठिएगा 
रंगीन बातों से ही होली मनाएंगे 
 
मुफ्त पिचकारी का ऑफर पाकर 
सारे बच्चे दौड़े चले आए 
दद्दू ने कहा लो मुफ्त पिचकारी 
पर चेहरे पर मास्क लगाओ 
 
होली की ‘गेर’ इस बार
फिर से गैर हो गई   
कोरोना से यारों 
अपनी तो बैर हो गई 
 
चेहरे पर तेरे यह 
रंगीन मास्क जड़ा है 
चल छोड़ अब इस 
होली में क्या रक्खा है
 
लठ्ठ मार होली के लठ्ठ 
बिन मास्क वालों पर चलाएं 
जो दो गज दूरी न रखें, उनके 
मुख पर काला रंग लगाएं...   
इस बार कब होगा होलिका दहन, ध्रुव योग में मनेगा रंगों का त्योहार
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बाहुबली: द बिगिनिंग' के 11 साल: प्रभास की आवाज़ में गूंजते ये डायलॉग आज भी हैं सुपरहिट

उत्तराखंड के ऐतिहासिक टनल रेक्स्यू पर फिल्म 'सिल्कयारा 41' लेकर आ रहे आमिर खान, कबीर खान करेंगे निर्देशन

'बंटवारा 1947' में गूंजेगी सोनू निगम की आवाज, ए.आर. रहमान ने शेयर किया बड़ा अपडेट

रश्‍मिका मंदाना ने बनाया एक्शन का नया रिकॉर्ड, 'मैसा' के लिए शूट किया भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस

रिश्तों की गर्माहट और एक बिल्ली की प्यारी कहानी लेकर आ रही है 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख