suvichar

दद्दू का दरबार : दिन भर क्या करती हो?

एमके सांघी
प्रश्न: दद्दू जी, जब भी मैं अपने ऑफिस या बाजार के लिए निकलने के लिए ड्रेस बदलता हूं तो मेरी धर्मपत्नी हमेशा यह कहकर दखल देती है कि यह ड्रेस क्यों पहन रहे हो वह क्यों नहीं। नई क्यों निकाली है पुरानी क्यों नहीं पहन लेते। एक ही ड्रेस (अक्सर नई वाली) बार बार क्यों पहनते हो इतनी सारी पुरानी हैं उनका क्या करेंगे। जबकि मुझे याद नहीं आता कि पिछले एक दशक में मैंने उन्हें टोका हो कि यह साड़ी क्यों पहनी और वह क्यों नहीं। नई साड़ी क्यों पहनी अलमारी भर पुरानी साड़ियों का क्या करोगी। अब आप ही बताइए पत्नी की यह दखलंदाजी उचित है। यदि नहीं तो उसे रोकने के लिए मैं क्या करूं?
 
उत्तर : बच्चू जी, यह एक ऐसी लाइलाज समस्या है जिससे अधिकांशतः मध्यमवर्गीय पति लोग जूझते हैं। दद्दू की समझ में पत्नियों को इस टोकाटाकी का पूरा अधिकार है। वह इसलिए कि पत्नी पति के कपड़े धोती है, प्रेस करती है जबकि पति पत्नी की साड़ियां नहीं धोता। पति क्या पहनते हैं इससे उसे फर्क पड़ता है। जब किसी पार्टी में जाना होगा तब आपको नई ड्रेस उसे ही निकाल कर देनी होती है। नहीं दे पाई तो 'दिन भर क्या करती हो' यह ताना भी उसे ही सुनना होता है। आई बात समझ में?    

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख