Publish Date: Fri, 03 May 2024 (16:47 IST)
Updated Date: Fri, 03 May 2024 (16:47 IST)
प्रश्न : दद्दू जी, देश में होने जा रहे हालिया 2024 के चुनावों में राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा।
उत्तर : देखिए विपक्षी दलों की सोच के अनुसार चलें तो ईडी और सीबीआई ने ऊंट को पहले ही चेता दिया है कि किस करवट बैठना है और किस करवट नहीं। पर ऊंट तो उंट होता है। उसकी लगाम जनता के हाथों में होती है। अंतिम निर्णय उसी का होगा।