कॉलेज में दोस्त कैसे बनाएं? Introvert जान लें ये बातें

Webdunia
how to make friends as an introvert
इंट्रोवर्ट लोग काफी क्रिएटिव होते हैं लेकिन लोगों से कनेक्शन बनाना उनके लिए थोडा कठिन होता है। कई लोग नए लोगों से बात नहीं कर पाते हैं। साथ ही कई लोगों को दोस्त बनाने में परेशानी आती है। कॉलेज के समय दोस्ती ही सबसे ज्यादा याद आती है। अगर कॉलेज में अच्छे दोस्त होते है तो आपकी कॉलेज लाइफ भी बेहतरीन होती है। दोस्त के साथ आप कई चीज़ें बेहतर तरीके से सीख और समझ सकते हैं। साथ ही अपनी प्रॉब्लम को शेयर करने के लिए हर किसी को एक दोस्त की ज़रूरत होती है। अगर आप भी इंट्रोवर्ट हैं या नए लोगों के साथ जल्दी घुल-मिल नहीं पाते हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आपको नए दोस्त बनाने में आसानी होगी.......
 
1. कॉलेज क्लब जॉइन करें: आज के समय में भारत के अधिकतर कॉलेज में क्लब होते हैं। क्लब की मदद से आप कई लोगों से जुड़ सकते हैं। आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार क्लब को जॉइन कर सकते हैं। क्लब की मदद से न सिर्फ आप नए दोस्त बल्कि अपनी पर्सनालिटी को भी विकसित कर सकते हैं। अगर आपके कॉलेज में कोई क्लब नहीं है तो कॉलेज की ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी में शामिल होने की कोशिश करें।
 
2. सोशल मीडिया का इस्तेमाल: आज के समय में लोग सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट की मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़े और उनके बारे में जानें। साथ ही सोशल मीडिया की मदद से अपने टैलेंट को भी दिखाने की कोशिश करें। आप अपने टैलेंट की मदद से कई लोगों को दोस्त बना सकते हैं। इसके साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर इंटरैक्ट करने की कोशिश करें। 

 
3. दोस्तों की मदद से दोस्त बनाएं: आप अपने दोस्तों की मदद से दोस्त बना सकते हैं। आप अपने दोस्तों के दोस्त को जानने की कोशिश करें। साथ ही आप अपने इंटरेस्ट की बातें भी उनसे शेयर कर सकते हैं। कॉलेज लाइफ में अपने दोस्तों के दोस्त से मिलना या नए लोगों से मिलना बहुत आम होता है। इसकी मदद से आपकी पर्सनालिटी भी विकसित होती है और आपको कई तरह की नई चीज़ें जानने मिलती हैं। 
 
4. कॉलेज के इवेंट अटेंड करें: कॉलेज के इवेंट कॉलेज लाइफ को यादगार बनाने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। इवेंट की मदद से कई लोग अच्छे दोस्त बनते हैं। साथ ही आपको किसी व्यक्ति के बारे में ज्यादा जानने के लिए मिलता है। पढाई के अलावा अपने टैलेंट को दिखाने के लिए कॉलेज इवेंट अटेंड करना ज़रूरी होता है। स्टूडेंट के साथ ही आप टीचर की नज़रों में भी आते हैं। 
 
5. फ्रेंडली और विनम्र व्यक्ति बनें: आपको नए दोस्त बनाने के लिए खुद को बदलने को बिलकुल ज़रूरत नहीं है। आप लोगों से फ्रेंडली और विनम्र होकर बात करें। साथ ही सबसे सम्मान से बात करें। आपके बात का करने का तरीका भी लोगों को आकर्षित करता है। इसलिए ज्यादा रुड न हो और अपने क्लासमेट की मदद करने की कोशिश करें। 
ALSO READ: 6 अगस्त को है Friendship Day 2023 : दोस्ती के सितारे, ज्योतिष के इशारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

मदर्स डे पर मां के लिए लिखें ये 10 प्यार भरी लाइनें और जीतें दिल

इस मदर्स डे अपने हाथों से बनाएं मां के लिए कुछ बेहद खास, जानिए बेस्ट DIY गिफ्ट्स जो आपकी मां के चेहरे पर ला दें मुस्कान

लबों पर उसके कभी बद-दु'आ नहीं होती, मदर्स डे पर भावुक कर देंगे मां की ममता का बखान करते ये शेर

गर्मियों में चिपचिपी स्किन से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

अगला लेख
More