Hanuman Chalisa

भूल कर भी न आने दे ये बातें दोस्ती के बीच वर्ना दरार आते देर नहीं लगेगी

Webdunia
कहते है दोस्ती दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। यह बात आप सभी ने महसूस भी की ही होगी। दोस्त बिना जिंदगी सूनी सी लगती है। दोस्त के बिना जीवन के कई रस का आनंद ले पाना संभव नहीं होता। दोस्त बनाना तो आसान होता है, लेकिन दोस्ती निभाना इतना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसी बातें है, जिन पर यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो आपकी सालों की दोस्ती में दरार आने में जरा भी समय नहीं लगेगा।
 
आइए जानिए ऐसे कुछ काम जिन्हें आपको अपने दोस्त के साथ कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि यही वे बातें है, जो आपकी दोस्ती में दरार पैदा कर सकती है:
 
1. अपनी दोस्ती को आर्थिक मामलों से दूर रखे:
 
पैसों के लेन-देन के कारण किसी भी रिश्ते में दरार आना आम बात है। फिर दोस्ती जैसा कोमल रिश्ता इससे कैसे बच सकता है। आर्थि‍क मामले दोस्तों के बीच गलतफैमी पैदा कर सकते हैं। इससे दोस्तों के बीच सामान्य तालमेल और सहजता खत्म-सी हो जाती है, और रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। अगर किसी इमर्जेन्सी में आपने दोस्त से पैसे उधार लिए हों, तो समय पर उसे लौटा दें। कोशीश करें की दोस्त को पैसे वापस मांगने की नौबत ही न आए और आप उससे पहले ही उसके पैसे उसे लौटा दें। हिसाब-किताब हमेशा साफ रखें। जहां तक खर्च करने का सवाल है, तो आप बारी-बारी से एक दूसरे पर या ग्रुप में पैसा खर्च करते रहें, ताकि किसी पर बोझ न पड़े और रिश्ते सामान्य बने रहें।

ALSO READ: अगस्त का पहला रविवार दोस्ती के नाम, फ्रेंडश‍िप डे दोस्तों के साथ मनाने के बेहतरीन तरीके
 


2. प्रोफेशनल मामले और दोस्ती को अलग-अलग रखे:
 
यह समस्या तब आती है, जब दो दोस्त एक ही प्रोफेशन में हों या एक ही स्थान पर काम करते हों। ऐसे में आगे बढ़ने की इच्छा, प्रति‍स्पर्धा की भावना होना स्वाभाविक है। लेकिन यह भावना दोस्तों के बीच ईर्ष्या को जन्म दे सकती है, जिससे दोस्ती में दरार आने की संभावना बढ़ जाती है।
 
ऐसी स्थिति में कोशिश करें, कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ को अलग रखें। एक दूसरे से कुछ छुपाने की कोशि‍श न करें, और हर बात साफ करें। ऑफिस की बातों को वहीं तक सीमित रखें। यह बेहद अनुशासन के साथ होना चाहिए। वरना रिश्ता बिगड़ते देर नहीं लगेगी। हो सके तो एक ही स्थान पर काम करने से बचें।
 
ALSO READ: रिश्तों में प्रेम से पाटी जा सकती हैं प्रतिकूलताएं
 
3. एक-दूसरे पर इतना निर्भर न रहे कि बोझ बन जाए:
 
अक्सर हम अपने छोटे-छोटे काम दोस्त को बोलकर करवा लेते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें, कि हर काम के लिए दोस्तों पर निर्भरता ठीक नहीं है। ऐसा करने से आप दोस्त पर बोझ बन सकते हैं। शायद वह आपको यह बात नहीं कह पाए, लेकिन यह भावना आपके रिश्ते में दीमक की तरह कार्य करती है। हमेशा ध्यान रखें, कि दोस्तों पर निर्भरता की एक सीमा है। हो सकता है, कि उनकी निजी जिंदगी और काम आपके कारण प्रभावित हो रहे हों। इसीलि‍ए उस पर बोझ न बनें, कोशिश करें कि अपना कार्य स्वयं करें।

ALSO READ: आप जिसे भी करें डेट, पैरेंट्स को इसलिए नहीं आते पसंद
 
4.  दोस्त के सिक्रेट्स किसी हाल में दूसरों को न बताए:
 
कभी- कभी जानबूझकर, मस्ती में या परिस्थि‍तिवश हम अपने दोस्तों की पर्सनल बातों के दूसरों के सामने उजागर कर देते हैं, या फिर बगैर उसकी जानकारी के उसके विश्वास को तोड़ने वाला कोई कार्य कर देते हैं। यह बातें आगे चलकर दोस्ती में दरार पैदा कर देती है और कभी-कभी दोस्तों से उम्रभर की दूरी पैदा कर देती है। हमेशा अपने दोस्त का विश्वास कायम रखें। उसने अपना मानकर ही आप विश्वास किया है, इस बात का ध्यान रखें। अगर आपसे ऐसी कोई गलती हुई है, तो दोस्त से बिल्कुल न छुपाएं, और साफ तरीके से समझाएं। बाद में पता चलने पर गलतफैमी और ज्यादा बढ़ सकती है।

ALSO READ: रिश्तों को बचाएं व प्यार बढ़ाएं, 7 टिप्स अपनाएं


5. किसी भी वजह से दोस्त को ज्यादा समय तक अनदेखा न करे:
 
कई बार हम ग्रुप में या अन्य दोस्तों के कारण उन दोस्तों का अनदेखा कर देते हैं, जो आपसे दिल से जु़ड़े होते हैं। ऐसे में आपका अनदेखा करना, उनकर दिल दुखा सकता है। बार-बार ऐसा होने व दोस्त के मन में आपके प्रति गलतफैमी पैदा हो सकती है, जो रिश्ते में दरार का कारण बनती है। दोस्तों को कभी अनदेखा न करें। वे आपसे भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, इसीलिए आपके दोस्त हैं। उनकी अहमियत को समझें, और गलती का एहसास होने पर उनसे माफी जरूर मांगें। कहीं ऐसा न हो कि, आप इस गलती को दोहराने के कारण एक अच्छा दोस्त खो दें।

ALSO READ: कैसी है आपकी पत्नी, कितना जानते हैं आप उन्हें, आइए जानें ऐसे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख