Hanuman Chalisa

UP Board का परीक्षा परिणाम आज होगा घोषित, कैसे चेक करें रिजल्ट?

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (11:13 IST)
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षा में 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। उनको है अब अपने रिजल्ट का इंतजार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा (high school examination) में 29,47,311 व इंटरमीडिएट में 25,77,997 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बोर्ड के इतिहास में यह सबसे जल्दी परिणाम घोषित होने का नया रिकॉर्ड होगा। वर्ष 2023 की परीक्षा का परिणाम सबसे जल्दी 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसकी ओरिजिनल मार्कशीट (original marksheet) स्कूल से मिलेगी।

ALSO READ: UPSC ने घोषित किए CSE 2023 के परिणाम, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
 
दोपहर 2 बजे घोषित होगा परिणाम : यूपी बोर्ड शनिवार को दोपहर 2 बजे परीक्षा परिणामों की घोषणा करेगा। विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।
 
उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय में दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच हुई थी। इस साल महज 12 दिनों में परीक्षा खत्म हो गई थी। यूपी बोर्ड की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।

ALSO READ: Amit Shah net worth : 15.77 लाख का कर्ज, 24 हजार कैश, जानिए कितनी है अमित शाह की संपत्ति?
 
ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड होगा : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। हालांकि वेबसाइट का सर्वर व्यस्त या डाउन होने की स्थिति में स्टूडेंट्स कुछ अन्य वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
 
रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 यूपी बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत जैसी डिटेल्स भी जारी करेगा। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 में हासिल किए गए अंकों से असंतुष्ट होने वाले स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे, वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
 
Edited by : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

अगला लेख