Dharma Sangrah

LIC पॉलिसी पर आसान है Loan लेना, ब्याज भी है बहुत कम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (19:59 IST)
अकसर लोग जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन लेकर अपना काम निपटाते हैं तो क्रेडिट कार्ड से कोई सामान खरीदकर बिल का मिनिमम भुगतान कर ब्याज के रूप में भारी पैसा चुकाते हैं। इसके स्थान पर अगर आप LIC पॉलिसी पर लोन लेते हैं तो ना उसे जल्दी खत्म करने का दबाव रहता है और ना ज्यादा ब्याज लगता है।
 
आसान है लोन लेने की प्रक्रिया : LIC से पॉलिसी पर लोन लेना बेहद आसान है। इसके लिए आपको पॉलिसी के साथ ही एक केंसल चेक और पहचान पत्र की कॉपी देना होती है। लोन की राशि 3 से 4 दिनों में आपके खाते में आ जाती है।
 
LIC पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है? : अगर आपको पॉलिसी मैच्योर होने से पहले रकम की जरूरत है तो LIC पॉलिसी को सरेंडर करना समझदारी नहीं है क्योंकि बीच में इसकी वैल्यू बहुत कम होती है। इसके बजाए आप पॉलिसी पर लोन ले लें। आपको पॉलिसी की कैश वैल्यू का 85 से 90 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है।
 
कौन ले सकता है पॉलिसी के बदले लोन : LIC पॉलिसी के बदले लोन लेने की शर्त यह है कि लोन लेने वाला भारतीय होना चाहिए। आपने LIC की पॉलिसी खरीदी हो। आपने लोन के लिए आवेदन करने से पहले कम से कम तीन साल तक प्रीमियम भरा हो। आपकी उम्र 18 साल से अधिक होना चाहिए।
 
इस पॉलिसी पर नहीं मिलता लोन : अगर आपके पास मनी बैक पॉलिसी है तो आपको LIC इस पॉलिसी पर लोन नहीं देगी। दरअसल इस पॉलिसी में आपको एक निश्चित अंतराल के बाद निश्चित राशि मिल जाती है। अत: आपको इस पर लोन नहीं मिलता।
 
क्या है ब्याज दर : यह एक प्रकार का सिक्योर्ड लोन होता है। इस पर आपको 9 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज लगता है। आपको छह माह में एक बार ब्याज देना होता है। अगर आप ब्याज नहीं चुकाते हैं तो यह रकम भी मूलधन में जोड़ दी जाती है और आपको फिर इस रकम पर ब्याज चुकाना पड़ता है। 
 
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपकी पॉलिसी लोन चुकाने से पहले मैच्योर हो जाती है तो LIC आपके सरेंडर वैल्यू से लोन की रकम काटकर आपको बाकी पैसे वापस कर देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख