Narak Chaturdashi
✕

9 दिन बाद नहीं मिलेगा LIC का यह पेंशन प्लान, 10 बातों से जानिए क्या है इसमें खास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 अगस्त 2019 (10:27 IST)
LIC का जीवन शांति प्लान 26 अगस्त से बाजार में नहीं मिलेगा। यह LIC का सिंगल प्रिमियम पेंशन प्लान है, जो लोगों में खासा लोकप्रिय है। हालांकि इस योजना में निवेश करने पर एलआईसी आपको आजीवन निश्चित अंतराल पर एक नियमित रकम का भुगतान करती रहेगी। यह भुगतान आप मासिक, त्रैमासिक, अर्ध- वार्षिक या सालाना तौर पर प्राप्त कर सकते हैं। इसे एन्युटी कहा जाता है। 10 बातों से जानिए इस प्लान में क्या है खास... 
 
- LIC ने 12 सितंबर 2018 में यह प्लान उन लोगों के लिए लांच किया गया था। जिनके पास युवावस्था में कुछ पैसे हैं और वो उन्हें रिटायरमेंट पर इनकम के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं। 
- यह वेटिंग पीरियड के साथ एक गारंटेड पेंशन प्लान है। वेटिंग पीरियड के बाद आपको जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी। LIC इसकी 100 फीसद गारंटी देती है। वेटिंग पीरियड का बोनस भी आपको मिलेगा।
- पॉलिसी को आप अपने माता-पिता या भाई-बहन के साथ ज्वॉइंट रूप से भी ले सकते हैं
- इस योजना में आपके पास 2 विकल्प हैं - इमिडिएट एन्युटी और डिफर्ड एन्युटी। तो कुल मिलाकर इस योजना में आप 12 तरह से एन्युटी प्राप्त कर सकते हैं। 
- यह पॉलिसी शेयर बाजार से लिंक नहीं है। FD की दरों का भी इस पर असर नहीं होगा अत: आपको आजीवन एक निश्चित आय मिलती रहेगी।
- आपकी आयु जितनी ज्यादा होगी, आपको उतनी पेंशन मिलेगी। अगर आपकी आयु कम हुई तो हाई रिस्क कवर के साथ नॉमिनी को ज्यादा बोनस मिलेगा। इस तरह इस प्लान में आपका धन पूरी तरह सुरक्षित है। 
- यदि पॉलिसीधारक ने भुगतान विधि पहले से तय कर रखी है तो नॉमिनी द्वारा उसे बदला नहीं जा सकता।
- अगर आपने इस पॉलिसी में एकमुश्त 5 लाख निवेश किया है तो आजीवन 9 हजार रुपए महीने की पेंशन के हकदार बन जाएंगे।
- पॉलिसी लेने के एक वर्ष बाद आप इस पर लोन भी ले सकते हैं।
- इस पॉलिसी में फ्री लुक पीरियड भी है। अगर पॉलिसी धारक, पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो डाक्यूमेंट्स मिलने के 15 दिन के भीतर इसे वापस कर सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख