FIFA WC 2018 : जापान हारकर भी नॉकऑउट में, 'यलो कार्ड' सेनेगल को ले डूबा

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (23:19 IST)
वोल्गोग्राद। एशियाई टीम जापान ने पोलैंड से ग्रुप 'एच' में गुरुवार को 0-1 की हार झेलने के बावजूद ग्रुप से दूसरे स्थान की टीम के रूप में फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में प्रवेश कर लिया। 
            

जापान और सेनेगल के बराबर चार-चार अंक तथा गोल औसत रहा लेकिन जापान ने सेनेगल से दो कम यलो कार्ड मिलने के कारण नॉकऑउट में प्रवेश कर लिया जबकि सेनेगल की टीम तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गई।
   
       
इस ग्रुप से कोलंबिया छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहकर अगले दौर में चला गया। पोलैंड की टीम ग्रुप में चौथे स्थान पर रही और जीत के साथ विश्व कप से विदा हो गई।
 
सेनेगल को कोलंबिया के हाथों 0-1 की पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बाद सेनेगल जापान से अंक, गोल औसत और गोल करने के मामले में बराबर था लेकिन ज्यादा यलो कार्ड मिलना सेनेगल को ले डूबा।
     
समुराई ब्ल्यू के नाम से प्रसिद्ध जापान टीम को अगले दौर में जाने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी और उसने पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर रखा था लेकिन दूसरे हाफ में 58वें मिनट पोलैंड के रफाल कुरजावा ने लहराती फ्री किक ली और अनमार्क जेन बेदनेरेक ने नजदीक से गोल दाग दिया।     
पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की ने 74वें मिनट में बढ़त दोगुनी करने का मौका गंवाया। जापान बराबरी तो नहीं कर पाया लेकिन आखिरी परिणाम के बाद उसे ख़ुशी थी कि वह नॉकऑउट में पहुंच गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

गेंद से ज्यादा बल्ले से कमाल दिखाया आवेश ने, दिलीप ट्रॉफी में जड़ा अर्धशतक

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

अगला लेख
More