Hanuman Chalisa

इन तीन धाकड़ टीम के बिना पहली बार होगा सेमीफाइनल

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (13:57 IST)
मोस्को: इस फीफा विश्वकप को उलटफेरों का विश्वकप कहा जाए तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। बड़ी बड़ी टीमें और नामी गिरामी सितारे पहले ही बाहर हो चुके हैं और सेमीफाइनल खेला जाना बाकी है। जर्मनी, अर्जेंटीना, ब्राजील समेत स्पेन और उरुग्वे जैसी टीमें भी सेमीफाइनल में स्थान बनाने में नाकाम रही है। 
 
फीफा विश्वकप में यह मौका पहली मर्तबा आया है जब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना, ब्राजील या जर्मनी में से एक भी टीम मौजूद नहीं है। इन धाकड़ टीमों को खतरे की घंटी (हार या ड्रॉ) से पहले मैच से ही मिल गई थी। लेकिन फिर भी यह टीमें संभल नहीं पायी और वह खेल नहीं दिखा सकी जिसके लिए यह जानी जाती है। 
 
जर्मनी सबसे पहले हुई बाहर
 
बिस्तर बांधने का क्रम सबसे पहले गत विजेता जर्मनी ने शुरु किया। अपने पहले ही मैच में मेक्सिको से हारकर टीम का मनोबल टूट गया। दक्षिण कोरिया से 2-0 से हारकर जर्मनी विश्वकप के प्री क्वाटर फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी । वह सिर्फ स्वीडन से जीतकर 3 अंक हासिल कर  ग्रुप की आखिरी टीम रही।   
 
नहीं चला मेस्सी का जादू
 
अर्जेंटीना की टीम भी बमुश्किल प्री क्वार्टर फाइनल के लिए जगह सुनिश्चित कर पायी। पहले मैच में आइसलैंड से ड्रॉ और फिर क्रोएशिया से सनसनीखेज हार से लगा कि टीम प्री क्वाटरफाइनल में भी नहीं आ पाएगी। हालांकि समीकरणों के कारण अर्जेंटीना की नाइजीरिया पर 2-1 से जीत टीम को प्री क्वाटरफाइनल में पहुंचा गई। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और फ्रांस ने मेस्सी की टीम को 4-3 से हराकर विश्वकप से बाहर कर दिया 
 
अंत में ब्राजील हुई उलटफेर की शिकार
 
ब्राजील का पहला मैच स्विटजरलैंड से ड्रॉ हुआ। कोस्टारिका और सर्बिया को 2-0 से हराकर ब्राजील  प्री क्वाटरफाइनल में पहुंच गई। अंतिम 16 में मेक्सिको को इसी स्कोर से हराकर उसने एक बार फिर उलटफेर टाल दिया। लेकिन क्वार्टरफाइनल में वह नहीं बच सकी और बेल्जियम के हाथों 2-1 की हार मिलने के कारण 5 बार की विश्व विजेता ब्राजील सेमीफाइनल में भी स्थान नहीं बना सकी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख