Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : विश्व कप मैच में नवनाजी बैनर के लिए फीफा ने रूस पर जुर्माना लगाया

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (11:56 IST)
मॉस्को। रूस सॉकर महासंघ पर फीफा ने जुर्माना लगाया है, क्योंकि एक प्रशंसक ने विश्व कप मैच के दौरान नवनाजी बैनर दिखाया। समारा में उरुग्वे के खिलाफ टीम की 0-3 से हार के दौरान 'भेदभावपूर्ण बैनर' दिखाया गया जिसके लिए फीफा के अनुशासनात्मक आयोग ने रूस के महासंघ पर 10 हजार 100 डॉलर का जुर्माना लगाया है।
 
फीफा और विश्व कप मैचों में काम कर रहे निगरानी विशेषज्ञों ने कहा कि बैनर में 88 नंबर शामिल था जिसे 'हेल हिटलर' के कोड के रूप में मान्यता हासिल है, क्योंकि 'एच' अंग्रेजी वर्णमाला का 8वां अक्षर है।
 
एक अन्य मामले में फीफा ने विश्व कप में दूसरी बार एक प्रशंसक के चेतनिक बैनर दिखाने पर सर्बिया महासंघ पर जुर्माना लगाया। सर्बिया को राजनीतिक और आक्रामक बैनर दिखाने के लिए 20,200 डॉलर का भुगतान करना होगा। यह बैनर ब्राजील के खिलाफ मॉस्को में बुधवार को टीम की 0-2 की हार के दौरान दिखाया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख