Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : कोलंबियाई डिफेंडर फाब्रा घुटने की चोट के कारण विश्व कप से बाहर

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (14:29 IST)
बोगोटा। कोलंबियाई डिफेंडर फ्रैंक फाब्रा घुटने की गंभीर चोट के कारण अपने पहले विश्व कप से बाहर हो गए। कोलंबियाई फुटबॉल महासंघ ने कहा कि वे टीम के बेस कजान की यात्रा से कुछ घंटे पहले गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
 
 
महासंघ ने बयान में कहा कि इटली में ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनके बाएं पैर के घुटने का 'लिगामेंट' फट गया। फाब्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा कि मैंने कड़ी मेहनत की और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास किया लेकिन अब इस चोट के कारण मैं बहुत दुखी हूं। चिकित्सीय विशेषज्ञों के अनुसार फाब्रा को चोट से उबरने में 4 से 6 महीने लगेंगे।
 
दक्षिण अमेरिकी टीम में फाब्रा की जगह रिजर्व खिलाड़ियों में से एक को शामिल किया जाएगा जिसमें डिफेंडर फरीद डियाज के संभावना सबसे ज्यादा है, जो पराग्वे में ओलिम्पिया के लिए खेलते हैं। कोलंबियाई टीम 19 जून को अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप 'एच' में जापान के खिलाफ करेगी जिसके बाद जोस पेकरमैन की टीम का सामना पोलैंड और सेनेगल से होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख