Publish Date: Mon, 25 Jun 2018 (16:01 IST)
Updated Date: Mon, 25 Jun 2018 (16:08 IST)
एकतेरिनबर्ग (रूस)। सेनेगल के स्ट्राइकर साडियो माने विश्व कप में अपना पहला गोल दागकर भी संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि उनकी टीम जापान के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही।
माने ने रविवार को जापान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ से छूटे मैच में सेनेगल की तरफ से पहला गोल किया लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे परिणाम से संतुष्ट हैं। माने ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हम थोड़ा निराश हैं। और यह स्वाभाविक है, क्योंकि हमारे पास इस मैच को जीतने का मौका था।
माने ने कहा, हमने अच्छी शुरुआत की। हम खतरनाक दिख रहे थे। हमने गोल किए लेकिन उन्होंने बराबरी कर दी। इस मैच में माने को 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया। (भाषा)