Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : विश्व कप उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगे रॉबी विलियम्स

Webdunia
सोमवार, 11 जून 2018 (18:55 IST)
लंदन। ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स मॉस्को में विश्व कप के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे। फीफा और विलियम्स के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी। मशहूर गायक विलियम्स रूस की एडा गारीफुलिना के साथ परफॉर्म करेंगे। यह कार्यक्रम रूस और सऊदी अरब के बीच विश्व कप के उद्घाटन मैच से ठीक पहले होगा।
 
 
विलियम्स ने एक बयान में कहा कि विश्व कप में परफॉर्म करना उनके बचपन का सपना था और यह यादगार शो होगा। उनके गीत 'पार्टी लाइक अ रशियन' ने 2 साल पहले यहां काफी विवाद पैदा किया था। इस गीत के बोल में एक नेता के बारे में कहा गया था, जो काफी कुछ रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मिलता था।
 
विलियम्स ने हालांकि उस समय ट्विटर पर कहा था कि वह गीत पुतिन के बारे में नहीं है। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर रोनाल्डो भी उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख