FIFA WC 2018 : कोलंबिया के कोच को इंग्लैंड के खिलाफ फाउल का मलाल

Webdunia
बुधवार, 4 जुलाई 2018 (12:33 IST)
मास्को। आठ येलो कार्ड। एक बार सिर से प्रहार। विरोध करते हुए रैफरी के चारों और जुटे खिलाड़ी। मैदान पर दांव पर लगी खेल भावना। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में। इंग्लैंड और कोलंबिया के बीच विश्व कप मैच कुछ बुरी चीजों के बिना अधिक अच्छा होता और ऐसा मानने वालों में कोलंबिया के कोच जोस पेकरमैन भी शामिल हैं।
 
 
पेकरमैन ने कहा, ‘जब मैच में इतने सारे फाउल और रुकावट होती हैं तो मुझे लगता है कि यह अच्छा नहीं होता।’ उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ कोलंबिया के खिलाड़ियों को ही नहीं देखना चाहिए। हमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भी देखना चाहिए।
 
कई मौकों पर मैच पर नियंत्रण रखने में जूझते दिखे अमेरिका के रैफरी मार्क गीगर ने कोलंबिया के खिलाड़ियों को छह येलो कार्ड दिखाए।
 
इसमें से चार येलो कार्ड 12 मिनट के उस अंतराल के दौरान दिखाए गए जब कोलंबिया के मिडफील्डर कार्लोस सांचेज ने इंग्लैंड के स्ट्राइकर और कप्तान हैरी केन को पेनल्टी बाक्स के अंदर गिराया और इंग्लैंड को पेनल्टी दी गई। केन ने इस पर गोल दागा।
 
इंग्लैंड के जोर्डन हेंडरसन और जेसी लिंगार्ड को भी येलो कार्ड दिखाए गए। मैच का पहला येलो कार्ड विलमार बारियोस को दिखाया गया जिन्होंने हेंडरसन की छाती पर सिर मारा जिससे इंग्लैंड का यह मिडफील्डर मैदान पर गिर गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

गेंद से ज्यादा बल्ले से कमाल दिखाया आवेश ने, दिलीप ट्रॉफी में जड़ा अर्धशतक

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

अगला लेख
More