Publish Date: Fri, 08 Jun 2018 (23:42 IST)
Updated Date: Sat, 09 Jun 2018 (00:08 IST)
मॉस्को। रूस में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए यहां के शीर्ष विश्वविद्यालय के बाहर बन रहे फैन जोन का छात्र अनूठे तरीके से विरोध कर रहे हैं जिनका कहना है कि इस निर्माण से वहां की हरियाली प्रभावित होगी।
इस क्षेत्र में लगभग 25,000 प्रशंसकों के लिए कंसर्ट और मनोरंजन की दूसरी गतिविधियों का आयोजन होगा। जिन प्रशंसकों को मैच का टिकट नहीं मिला है, वे यहां विशाल स्क्रीन पर मुफ्त में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस पार्क का निर्माण मॉस्को स्टेट विश्वविद्यालय इमारत के नीचे पार्क में हो रहा है। इस निर्माण से होने वाले व्यवधान और क्षति से विश्वविद्यालय के 6,000 छात्र और कर्मचारी खुश नहीं हैं।
पीएचडी की 26 साल की छात्रा मारिया शेकोशकिन्हा ने कहा कि हमने उस वक्त विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया, जब उन्होंने हमें बताया कि फैन जोन के कारण हमारे सेमेस्टर को कम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सेवाओं से जुड़े अधिकारियों ने विश्व कप के दौरान यहां के प्रयोगशाला को बंद रख रखने को कहा है, क्योंकि वहां रेडियोएक्टिव पदार्थ होता है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 08 Jun 2018 (23:42 IST)
Updated Date: Sat, 09 Jun 2018 (00:08 IST)