FIFA WC 2018 : रोनाल्डो को पुर्तगाल टीम के साथियों से अच्छे प्रदर्शन की दरकार

Webdunia
मंगलवार, 26 जून 2018 (19:34 IST)
मास्को। ईरान के खिलाफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लचर प्रदर्शन से पुर्तगाल के विश्व कप सपने को लगभग तोड़ ही दिया था लेकिन इससे यह तथ्य भी उजागर हुआ कि रियाल मैड्रिड के इस सुपरस्टार को टीम के अपने साथियों से अधिक योगदान की जरूरत है।

रोनाल्डो पहले दो ग्रुप मैचों में पुर्तगाल के तारणहार साबित हुए, जिसमें स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ के दौरान उन्होंने हैट्रिक बनाई जबकि मोरक्को के खिलाफ 1-0 की जीत के दौरान विजयी गोल दागा।

यूरोपीय चैंपियन टीम को इसके बाद प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए ईरान के खिलाफ अपने अंतित ग्रुप मैच में सिर्फ ड्रॉ की दरकार थी लेकिन रोनाल्डो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम को जूझना पड़ा। पांच बार के दुनिया के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल करने का मौका भी गंवाया, जिससे पुर्तगाल को 2-0 की बढ़त मिल जाती।
रोनाल्डो इसके बाद भाग्यशाली रहे कि ईरान के डिफेंडर मुर्तजा पोरालिगांजी को कोहनी मारने के लिए उन्हें सिर्फ पीला कार्ड दिखाया गया। ईरान ने इसके बाद विवादास्पद तरीके से दी गई पेनल्टी पर गोल किया, जिससे बाद अंतिक कुछ मिनटों का खेल काफी तनावभरा रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख