Hanuman Chalisa

Fifa WC 2018 : 32 सालों में पहली बार ऑस्ट्रिया ने जर्मनी को हराया

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (14:37 IST)
ऑस्ट्रिया। जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नूएर ने विश्व कप से पहले अपनी फिटनेस साबित कर दी लेकिन टीम को दोस्ताना फुटबॉल मैच में ऑस्ट्रिया के हाथों 1-2 से हार से नहीं बचा सके। ऑस्ट्रिया ने 32 साल में पहली बार जर्मनी को हराया है।
 
 
नूएर ने 8 महीने मैदान से दूर रहने के बाद अपनी फिटनेस साबित कर दी। विश्व कप के लिए जर्मनी की अंतिम 23 सदस्यीय का ऐलान सोमवार को होगा। वे दूसरे हॉफ में हालांकि मार्टिन हिंटरेगर और अलासांद्रो शोफ के गोल नहीं बचा सके। इससे पहले मेसुत ओजिल ने जर्मनी को बढ़त दिलाई थी।
 
यह नतीजा कोच जोकिम ल्यू के लिए चिंता का सबब होगा, क्योंकि एक पखवाड़े बाद विश्व कप शुरू हो रहा है। विश्व चैंपियन जर्मनी पिछले 5 मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। उसे मार्च में ब्राजील ने 1 गोल से हराया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख