Hanuman Chalisa
✕

FIFA WC 2018 : अमिताभ बच्चन बने फीफा के लिए ज्योतिषी

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (19:01 IST)
नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन विभिन्न खेलों के शौकीन हैं और अभी दुनिया के बाकी प्रशंसकों की तरह उन पर भी फीफा विश्व कप का खुमार चढ़ा हुआ है जिसके लिए वे बाकायदा ज्योतिषी की भूमिका निभा रहे हैं।
 
 
अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल की तिथियों और इसमें पहुंचने वाली टीमों के लिए 6 और 7 का बेहतरीन संयोजन पेश किया है जिसके बाद कहना गलत नहीं होगा कि फीफा टूर्नामेंट को लेकर रोजाना हो रहीं भविष्यवाणियों की सूची में अब बॉलीवुड अभिनेता का नाम भी जोड़ा जा सकता है।
 
'बिग बी' के नाम से मशहूर अमिताभ ने जो तथ्य पेश किए हैं, उसमें लिखा गया है कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली हर टीम वह है जिसके अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के अक्षर 6 या 7 बनते हैं। अंग्रेजी में फ्रांस लिखने पर 6 अक्षर बनते हैं, तो उरुग्वे के 7। ऐसे ही ब्राजील के 6 अक्षर, बेल्जियम के 7, स्वीडन के 6, इंग्लैंड के 7, रूस के 6 और क्रोएशिया के 7 अक्षर बनते हैं।
 
यह पहला मौका नहीं है, जब अमिताभ ने किसी खेल को लेकर इतना उत्साह दिखाया हो। वे इससे पूर्व भी बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी जैसे खेलों को लेकर अपनी राय और उत्सुकता जाहिर करते रहते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख