suvichar

इस father's day अपने पापा के साथ देखें ये मजेदार standup कॉमेडी

Webdunia
Stand Up Comedy For Father's Day
क्या आपको भी कभी अपने पापा के बेल्ट से मार पड़ी है और आपके मुंह से कैट, एमबीए या आईआईटी जैसे शब्द निकले हैं? दरअसल ये जोक मशहूर कॉमेडियन आकाश गुप्ता का है। जब हमें पापा की मार पड़ती है तो हमारी लाइफ ट्रैक पर आ जाती है। पापा की मार खाने के बाद न जाने क्यों करियर का रास्ता साफ़ दिखने लगता है। दूसरी और हमारे पिता हमारे लिए हीरो के सामान होते हैं। साथ ही हमारे पिता घर का वो एहम हिस्सा है जिसके बिना परिवार अधूरा लगता है। हमारे पिता हमें सभी प्रकार के रिसोर्स प्रदान करने के लिए कई प्रयास करते हैं। पिता के इन्हीं महत्वपूर्ण रोल को देखते हुए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (father’s day) मनाया जाता है। इस साल 2023 को फादर्स डे 18 जून को मनाया जाएगा। इस फादर्स डे को दिलचस्प बनाने के लिए आप अपने पिता के साथ ये स्टैंड अप कॉमेडी (stand-up comedy) देख सकते हैं.................

1. Sarojini Nagar (आकाश गुप्ता): अगर आपने अभी तक आकाश गुप्ता की सरोजिनी नगर कॉमेडी नहीं देखि है तो आपको जरूर देखनी चाहिए। ये कॉमेडी काफी हद तक डिसेंट और फनी है। इसमें पापा की मार का भी ज़िक्र किया गया है।

2. Father Knows Better (संदीप शर्मा): इस फादर्स डे पर आप संदीप शर्मा की ये बेहतरीन कॉमेडी देख सकते हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो के 20 मिलियन व्यू हैं। साथ ही ये कॉमेडी भी डिसेंट है और आप अपने पिता के साथ इसे देख सकते हैं।


3. Tathastu (ज़ाकिर खान): अगर आपके पास अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन का तो आपको ज़ाकिर खान की तथास्तु जरूर देखनी चाहिए। ये शो पूरी तरह से कॉमेडी नहीं है पर इसमें कुछ शायरी और बातें आपको बहुत पसंद आएंगी। साथ ही आप तथास्तु की क्लिप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।

4. Health Anxiety (अभिषेक उपमन्यु): स्टैंड अप कॉमेडी का ज़िक्र अभिषेक उपमन्यु के बिना अधूरा है। इस स्टैंड अप कॉमेडी में भी अभिषेक ने अपने पिता का ज़िक्र किया है। आप अपने पिता के साथ इस कॉमेडी को बिना झिझक के एन्जॉय कर सकते हैं।

5. Classmates (माणिक महना): माणिक महना की ये स्टैंड अप कॉमेडी यूट्यूब पर काफी वायरल हुई है। इस कॉमेडी वीडियो को 31 मिलियन लोगों ने देखा है। ये कॉमेडी भी काफी डिसेंट है। इस कॉमेडी में स्कूल लाइफ की बात की है जो आपको काफी रेलेट करेगी।
ALSO READ: Father’s Day Poem: फादर्स डे पर स्पेशल कविता

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख