rashifal-2026

हैप्पी फादर्स डे : क्योंकि पिता कभी बूढ़े नहीं होते...

शैली बक्षी खड़कोतकर
स्त्री मां होती है पर पुरुष पिता बनते हैं, 
बहुत धीमे, गढ़े जाते हैं, समय की आंच पर... 
कांपते सख्त हाथों में नन्हें जीव को लिए, नया कोरा पिता     
सृष्टि का सबसे सुकुमार हृदय है.... 
बच्चे के लिए रोटी कमाने निकला पिता 
सबसे साहसी योद्धा,
और अपनी जरूरत छोड़ बच्चे की जिद पूरी करता पिता 
सबसे आनंदित बैरागी 
ऐसे सहृदय, साहसी और आनंदित पुरुषों में
जन्मते हैं पिता 
फिर तिनका-तिनका ख्वाहिशों और रेशा-रेशा ख्वाबों से 
बुनते हैं एक नीड़, अपनों के लिए....    
अपने घोंसले को ताप और तूफ़ान से बचाते पिता  
जाने कब खुद तब्दील हो जाते हैं, वटवृक्ष में.... 
जिसकी कठोर विराटता तले छुप जाती है, सारी नमी 
और सिर्फ गुस्से में व्यक्त होती है फ़िक्र.... 
बच्चों के जीवन-प्रवाह में वे रह जाते हैं, जैसे तटबंध
विध्वंसक उफानों को नियंत्रित करते... 
एक दिन सारी जिम्मेदारियां निभा वे लौटते हैं, 
उस छत के नीचे, जहां उनके नाम का कोई कमरा नहीं होता.... 
तलाशते हैं, बरामदे में पड़ी कोई आराम कुर्सी 
या दालान में रखा तख़्त
जहां से वे अपने सिमटते साम्राज्य को देखते हैं, 
संन्यासी जैसी तटस्थ विरक्तता के साथ.... 
झुकती कमर, धुंधलाती नजर और कांपती आवाज में 
अब वे पराधीनता से पूर्व निर्वाण की इच्छा जताते हैं, 
लेकिन..... जब चरमराती है कोई दीवार या हिलने लगती है छत 
तो वटवृक्ष फिर सारी शक्ति समेट उठ खड़ा होता है,
मजबूत आधारस्तंभ बनकर.... 
थाम लेता है अपनी अनुभवी भुजाओं में 
लड़खड़ाती जिजीविषा को.... 
क्योंकि पिता कभी बूढ़े नहीं होते 
क्योंकि पिता कोई व्यक्ति नहीं 
पिता हिम्मत है, पिता ऊर्जा है,
पिता मान है, पिता आभार है.... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख