Govardhan puja
✕

फादर्स डे : पिता बनने के बाद छोड़ दीजिए 5 बुरी आदतें

Webdunia
Fathers day 2022 ये बुरी आदतें हर पिता को एक खुशहाल परिवार के खातिर छोड़ देना चाहिए
पिता बनने के बाद अक्सर पुरुष पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। वे अपने परिवार की तो ठीक से देखभाल करते ही हैं लेकिन साथ ही वे खुद के प्रति भी ज्यादा जागरुक हो जाते हैं। पिता बनने के बाद पुरुष नहीं चाहते कि उनकी कोई भी सेहत समस्या व बुरी आदत उनके बच्चे में आए। यदि आप भी अपने बच्चे में अच्छी आदतें डालना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत आपको खुद से ही करनी होगी। हर पुरुष को पिता बनने के बाद खुद की इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए-
 
1. धूम्रपान और शराब पीना छोड़ें :
आप एक पिता होने के नाते अपने बच्चे पर बहुत अधिक प्रभाव डालते हैं और आपकी आदतें भी। बच्चे केवल मां की ही नकल नहीं करते, वे पिता को देखकर भी उनके जैसा काम करने और बनने की कोशिश करते हैं। साथ ही धूम्रपान और शराब से आपकी सेहत को भी नुकसान होता है जिसका खामियाजा आगे चलकर आपके परिवार को ही उठाना पड़ेगा।
 
2. आलस करना छोड़ें और नियमित व्यायाम को अपनाएं :
इससे आप तो फिट रहेंगे ही साथ ही आपके बच्चे भी बचपन से ही व्यायाम करना सीख जाएंगे, जिससे आगे जाकर वे भी शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहेंगे और सेहत समस्याओं से दूर रहेंगे।
 
3. अनुचित आहार का सेवन करना छोड़ें :
आप पिता बनने से पहले कैसा आहार लेते थे, शादी के बाद आपका भोजन कैसा रहा व पिता बनने के दौरान वाले आहार का भी होने वाले बच्चे की सेहत पर असर होता है। जिस समय आपकी पत्नी ने गर्भधारण किया उस समय आपकी पत्नी व आप दोनों की सेहत व आहार का प्रभाव भी होने वाले बच्चे पर पड़ता है।
 
4. कम नींद लेना और चिड़चिड़ाना छोड़ें :
आपके लिए पर्याप्‍त नींद जरूरी है, तभी आप अपने ऑफिस के बाद अपने परिवार और बच्चे की सही तरह से देखरेख कर पाएंगे। कम नींद लेने से चिड़चिड़ापन आता है और ऐसा व्यवहार बच्चे पर बुरा असर डालता है।
 
5. गुस्सा करना और पत्नी से झगड़ना छोड़ें :
यदि आप घुस्‍सैल हैं और घर में बात-बात पर झगड़ने लगते हैं तो ऐसा व्यवहार छोड़ दें। आपको ऐसा करते दिख आपके बच्चे को गुस्सा आने पर लड़ना-झगड़ना सामान्य सा लगने लगेगा और घर से बाहर जाने पर वह यही सब करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख