Hanuman Chalisa

Fathers Day : पिता के लिए क्या लिखूं, उनकी ही लिखावट हूं मैं...

Webdunia
पिता के लिए क्या लिखूं, उनकी ही लिखावट हूं मैं। पिता का हाथ अगर सर पर रहे तो आप जीवन की हर मुश्किल परिस्थितियों से पार पा सकते हैं। उनसे मिली हिम्मत आपको जीवन के हर पड़ाव पर शक्ति देती है।
 
पिता अपनी हर परेशानियों को अपनी मुस्कान में छुपाकर हमें जीवन की हर खुशियां देते हैं, आपको हौसला देते हैं। चाहे जीवन में कुछ भी हो जाए, वो हमेशा आपके साथ हैं। उनसे मिली हिम्मत ही तो है, जो आपको कभी टूटने नहीं देती। पिता के लिए सिर्फ एक ही दिन क्यों, हर दिन उनका है। उनसे ही तो बच्चों का जीवन है। उनसे ही तो बच्चों की खुशियां हैं। उनके इस प्यार को शब्दों में पिरोना बहुत मुश्किल है।
 
पिता से मिले संस्कार व उनकी सीख ही हर मुसीबत से निपटने का साहस देती है। उनके बिना जीवन अधूरा है, अस्तित्व अधूरा है। पिता का सिर्फ इतना ही कहना कि 'चिंता मत करना, मैं हूं न बेटा' हर मुश्किल व हर परेशानी का समाधान है। शायद ही ऐसी हिम्मत आपको कोई और दे सके।
 
पिता का पास रहना किसी भी बच्चे को कभी असुरक्षा का अहसास ही नहीं होने देता। पिता हर बच्चे के जीवन में अनमोल है। उनके जैसा व उनकी तरह कोई भी नहीं हो सकता।
 
अगर इस दुनिया में आपको नि:स्वार्थ कोई प्रेम करता है तो वो सिर्फ आपके माता-पिता ही होते हैं। इसलिए यह हर बच्चे का कर्तव्य है कि किसी भी परिस्थिति में अपने माता-पिता को जाने-अनजाने में दुखी न करें। आपको जीवन में हर चीज दुबारा मिल जाएगी लेकिन माता-पिता दोबारा नहीं मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Jallianwala Bagh Day: जलियांवाला बाग दिवस पर जानिए इस घटना की 5 खास बातें

अमेरिकी-ईरानी वार्ता इस्लामाबाद में ही क्यों?

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

अगला लेख