Hanuman Chalisa

Father’s Day Poem: फादर्स डे पर स्पेशल कविता

Webdunia
Father's Day 2023
'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा' यह मशहूर गाना आपको जरूर अपने पिता की याद दिलाता होगा और शायद उनकी मार की भी। हमारे पिता हमारे भविष्य को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं। इस देश की तरह पिता भी हमारे परिवार के प्रधान मंत्री के सामान होते हैं। वो हमारे रोल मॉडल भी होते हैं और हमारे भविष्य को बनाने वाले भी। पिता के करैक्टर को डिस्क्राइब करना शायद एक आर्टिकल में संभव नहीं है। पर पिता के महत्वपूर्ण रोल को दर्शाने के लिए विश्वभर में हर साल फादर्स डे (father's day) मनाया जाता है। दरअसल जून के हर तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 2023 में 18 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस फादर्स डे पिता के महत्वपूर्ण रोल को दर्शाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन कविता..........
पिता  नींव  घर  की
एक पिता बेटों को पाले
बचपन यौवन सभी संभाले।

उंगली थामे सबका प्यार
गोदी-गोदी लाड दुलार
किलकारी जो उसकी गूंजे
पूरा घर सुनने तैयार ।
आते हर संकट को टाले।

बीते बचपन आए जवानी
हर पल बनती नई कहानी,
शिक्षा के पूरे होते ही
रोजगार की खींचातानी।
सही राह भी खोज निकाले।

सर पर हो मां-बाप का साया
घनी धूप में जैसे छाया,
सूने-सूने घर में आखिर
किसको अकेला रहना भाया
पांव में ना पडने दे छाले।


पिता नींव घर की कहलाते
दुखदर्दों मे जो सहलाते,
घोर उदासी मायूसी में
मुस्काकर सबको बहलाते।
भले ही बादल छाएं काले।

सबको आना सबको जाना
नहीं किसी का यहां ठिकाना,
बुरे वक्त मे साथ निभाना
पिता ने अच्छे से पहचाना।
सबका जीवन उसके हवाले

वर्तमान कुछ भटक गया है
गलत राह पर अटक गया है
वृद्ध अकेले रह गए देखो
बोझ समझ के पटक गया है
दे जाता है कोई निवाले।

एक  पिता  बेटों  को  पाले
बचपन यौवन सभी संभाले। - प्रदीप नवीन
ALSO READ: ये 9 bollywood songs से बना सकते हैं आप father’s day special

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख